.
ACOS, an association of businessmen associated with Jalandhar immigration, distributed ration to needy families in association with ADGP-1 and ACP West
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Big न्यूज़ जालंधर : जालंधर में आज इमीग्रेशन से जुड़े कारोबारियों की संस्था ACOS ने पुलिस के सीनियर अधिकारीयों ADGP-2 परमिंदर सिंह भंडाल व ACP वेस्ट बलविंदर सिंह को साथ लेकर कपूरथला रोड स्थित नहर के पास रहने वाले गरीब व भूखे-प्यासे कई परिवारों को भारी संख्या में राशन बांटा /
..
इस दौरान पुलिस प्रशासन व ACOS संस्थान ने नियमों का पालन करते हुए इस प्रक्रिया को बड़ी ही संवेदनशील भावना के साथ कई घंटों तक जारी रखा / इस दौरान ACOS के पदाधिकारियों, (ADGP-2) परमिंदर सिंह भंडाल व

ACP वेस्ट बलविंदर सिंह ने सयुंक्त रूप से पीटीबी न्यूज़ से बातचीत करते हुए कहा कि पुरे विश्व में जहां एक तरह कोरोना वायरस का खतरा लगातार मंडरा रहा है, वहीं दूसरी और कुछ ऐसे लोग भी हैं जो इस वायरस से नहीं बल्कि भूख और प्यास से बिलख रहे हैं /
..
उन्होंने यह भी कहा कि आने वाले समय में इस गंभीर परिस्थिति में सभी को मिलकर एक कदम इन भूखे प्यासे लोगों के लिए भी हाथ बढ़ाने होंगे, ताकि यह गरीब वर्ग जो रोज कमाता और खाता था भूखा ना सो सके /

उन्होंने सयुंक्त रूप से यह भी कहा कि और अगर इस गंभीर परिस्थिति में हम मिलकर किसी भूखे प्यासे व्यक्ति को एक या दो टाइम का खाना मुहैया करवा दें तो कोई फर्क नहीं पड़ेगा, क्योंकि शायद इसीलिए परमेश्वर ने आज के दिन सेवा का यह अवसर हमें सौंपा है और ऐसी ही सद्भावना पूर्वक सेवा हम बिना किसी भेदभाव के आगे भी करते रहेंगे / इस मौके पर भारी संख्या में ACOS एसोसिएशन के पदाधिकारी मौजूद थे /
..
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें अपडेट न्यूज़ मिल सकें /
ACOS, an association of businessmen associated with Jalandhar immigration, distributed ration to needy families in association with ADGP-1 and ACP West






































