.
Why are the 5 villages along the Indo-Pak border sealed? 885 Jamati arrived in Jammu and Kashmir Jammu Rajouri
कोरोना वायरस की गिनती हुई 70, जम्मू में 5 और कश्मीर घाटी में के हैं 3 मामले,
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Big न्यूज़ जम्मू / राजौरी (रिपोर्ट) अनिल भारद्वाज : भारत-पाक नियंत्रण रेखा के साथ सटे इन पांच भारतीय गांवों को पूरा सील कर दिया गया है / चप्पे चप्पे पर पुलिस के जवान तैनात किए गए हैं / इन सीमावर्ती गांवों की गली ,सड़कों पर लोगों की आवाजाही की पूरी तरह से पाबंदी लगाई गई है / लोगों को घरों के अंदर रोका गया है /
.आपको इससे पहले बता दें कि जम्मू कश्मीर में 885 जमाती पहुंचे हैं, जिनकी गिरफ्तारी कर उनकी स्क्रीनिंग की जा रही है और जम्मू कश्मीर के लोगों ने तब्लीगी जमात के लापरवाही बरतने बाले लोगों के खिलाफ जम्मू कश्मीर के लोगों ने कड़ी कार्रवाई की मांग की है / देर शाम को मिली ताजा जानकारी के मुताबिक जम्मू-कश्मीर में कोरोना वायरस से संक्रमित पांच और नए मामले सामने आए हैं /
यह सभी जम्मू संभाग के हैं, इनमें जम्मू जिला से तीन जबकि ऊधमपुर जिले के 2 लोग शामिल है / इन्हें मिलाकर केंद्र शासित राज्य में कोरोना वायरस (संक्रमित) से पीड़ित मरीजों की संख्या बढ़कर 70 हो गई है / इनमें 53 मामले कश्मीर संभाग से जबकि 17 मामले जम्मू संभाग से हैं / प्रशासन के अनुसार 70 पॉजिटिव मामलों में 65 एक्टिव पॉजीटिव मामले हैं /
.3 स्वस्थ होकर घर लौट गए हैं, जबकि 2 की मौत हो चुकी है / आगामी दिनों में जम्मू-कश्मीर में बढ़ सकते है उसके पीछे की वजह जम्मू-कश्मीर में पहुंचे 885 जमाती हैं / मिली जानकारी के अनुसार जम्मू संभाग में आज सामने आए तीन पॉजीटिव मामले जीएमसी में गत दिनों संक्रमित पाए गए डाक्टर के ही परिजन है / चिंता की बात यह है कि संक्रमित डॉक्टर की पत्नी भी डॉक्टर है और वह मजालता तहसील के थियाल प्राइमरी हेल्थ सेंटर में तैनात है /
उसके पति में संक्रमण पाए जाने से पहले वह भी नियमित तौर पर प्राइमरी हेल्थ सेंटर जा रही थी / ऐसे में सेंटर में तैनात दूसरे कर्मचारियों में संक्रमण होने की आशंकता के चलते उन्हें भी क्वारंटाइन किया गया है / वहीं जिला बारामुला के सोपोर इलाके में रहने वाले 70 वर्षीय व्यक्ति का टेस्ट वीरवार को पॉजीटिव आने के बाद प्रशासन ने उसके पैतृक गांव अरामपोरा को रेड जोन घोषित कर दिया है /
.प्रशासनिक अधिकारी ने बताया कि अरामपोरा सोपोर का रहने वाला यह व्यक्ति हाल ही में सऊदी अरब से लौटा है / उसे अस्पताल में रखा गया है जहां उसके नमूने टेस्ट के लिए भेजे गए थे / आज आई रिपोर्ट में उसका टेस्ट पॉजीटिव पाया गया है / इसके अलावा दो अन्य मामले श्रीनगर से हैं / यह दोनों लोग भी कोरोना संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आकर बीमार हुए हैं / इन तीनों लोगों को आइसोलेशन वार्ड में शिफ्ट कर दिया है /
.इसके अलावा, अब तक करीब 17677 लोगों जिनमें यात्री व संदिग्धों के संपर्क में आए लोग शामिल हैं, को क्वारंटाइन किया गया है, इनमें 10694 लोगों को उनके घरों में ही क्वारंटाइन किया गया है / 622 को अस्पताल क्वारंटाइन केंद्र में, 62 को आइसोलेशन वार्ड जबकि 4109 लोगों को उनके घरों में ही निगरानी में रखा गया है /
इसके अलावा 2187 व्यक्तियों ने अपनी 28 दिनों की निगरानी अवधि पूरी कर ली है / यही नहीं अब तक 1084 नमूनों को जांच के लिए भेजा गया है, जिनमें 1010 नेगेटिव पाए गए जबकि 70 पॉजीटिव पाए गए हैं / अभी भी 4 लोगों के भेजे गए सैंपल की टेस्ट रिपोर्ट आना बाकी है / लोग टोल फ्री नंबर 108 पर कॉल कर सकते हैं /
..
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें अपडेट न्यूज़ मिल सकें /
Why are the 5 villages along the Indo-Pak border sealed? 885 Jamati arrived in Jammu and Kashmir Jammu Rajouri






































