.
Curfew in Jalandhar causes pollution of Himachal Pradesh mountains to appear
लोगों ने घरों की छतों पर चढ़कर लिया यह खूबसूरत नजारा,
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB City न्यूज़ जालंधर : जालंधर में कर्प्यू और देश भर में लगे लॉकडाउन के बीच आज शहर के लोगों को उस समय भव्य नजारा देखने को मिला जब कई दिन से कर्फ्यू के कारण शहर का वातावरण बिल्कुल साफ हो गया और आज सभा से शहर के बाहरी इलाकों में हिमाचल प्रदेश के पहाड़ दिखने लग गए /
..
इस बात का पता चलते ही शहर के लोग घरों की छतों पर चढ़ गए और इस सुन्दर नजारे को अपने कैमरों में कैद करने लग गए / इस दौरान मकसूदां व कैलाश नगर इलाके के लोग अपने बच्चों को साथ लेकर इस सुन्दर नजारे का लुत्फ़ उठाते हुए दिखे /

.
इस दौरान शहर के बाहरी हिस्सों में यह नजारा साफ दिखाई दे रहा था / आस पास के लोग भी घरों की छतों पर चढ़ कर हिमाचल के इन पहाड़ों को देख रहे थे / हर कोई प्रकृति की इस खूबसूरती को निहारने के लिए कभी इधर तो कभी उधर भाग रहा था / आपको बता दें कि मौसम विभाग से जुड़े सूत्रों का मानना है कि यह सब प्रदूषण के घटते ग्राफ की वजह से ही संभव हो सका है और शहर से हिमाचल के पहाड़ साफ देखने को मिल रहे हैं /
..
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें अपडेट न्यूज़ मिल सकें /
Curfew in Jalandhar causes pollution of Himachal Pradesh mountains to appear






































