.
good news amid corona crisis three positive patients recover in chandigarh discharged from hospital
तीन पॉजिटिव मरीजों को मिली अस्पताल से छुट्टी, जाने कौन से,
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Big न्यूज़ चंडीगढ़ : देशभर में कोरोना का कहर जारी है / इस बीच एक अच्छी खबर सामने आई है / दो दिनों में चंडीगढ़ में तीन कोरोना वायरस के मरीज ठीक हो गए है / इस बात की जानकारी चंडीगढ़ प्रशासक के सलाहकार मनोज परिदा ने दी है /
..
जानकारी के अनुसार, शनिवार को जीएमसीएच 32 में भर्ती सेक्टर 30बी निवासी कोरोना पॉजिटिव युवक और 21डी निवासी 45 वर्षीया महिला को अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया / दोनों की रिपीट टेस्ट रिपोर्ट निगेटिव आई है / इससे पहले शुक्रवार रात पीजीआई से कोरोना संक्रमित 26 वर्षीय डॉक्टर को डिस्चार्ज किया था, जोकि लंदन से शहर लौटी थी /
..
यहां अब पॉजिटिव मरीजों की गिनती 18 से घटकर 15 हो गई है / शुक्रवार को यहां सेक्टर-32 जीएमसीएच से चार कोरोना पॉजिटिव मरीजों को शिफ्ट भी कर दिया गया / शिफ्टिंग के दौरान संक्रमण के खतरे को कम करने के लिए ग्रीन कॉरिडोर का इस्तेमाल किया गया / पीजीआई प्रवक्ता डॉ. अशोक कुमार ने बताया कि मरीजों को हॉस्पिटल में शिफ्ट कर दिया गया है /
..
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें अपडेट न्यूज़ मिल सकें /
good news amid corona crisis three positive patients recover in chandigarh discharged from hospital






































