.
jalandhar Nijatam nagar ravi chhabra son reports corona positive Punjab
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Big न्यूज़ जालंधर : जालंधर शहर के निजात्म नगर निवासी रवि छाबड़ा का बीते दिनों कोरोना पोसिटिव आया था जिसके बाद सेहत विभाग की टीम ने उनके परिवार के अन्य सदस्यों का भी टेस्ट लिया था, जिसके बाद अब उनके 17 वर्षीय बेटे की भी रिपोर्ट आज कोरोना पॉजिटिव आई है, जिसकी पुष्टि स्वास्थय विभाग ने कर दी है /
..
आज उनके बेटे की टैस्ट के लिए भेजी गई दूसरी रिपोर्ट भी पॉजिटिव पाई गई है / वह शहर के सिविल अस्पताल में भर्ती है / गत दिवस छाबड़ा के बेटे और बेटी की पहली रिपोर्ट नेगेटिव आई थी और उनकी पत्नी का सैंपल भी दोबारा भेजा गया था /
.आपको बता दें कि स्वास्थय विभाग से मिली जानकारी के अनुसार सिविल अस्पताल में दाख़िल रवि छाबड़ा का कोरोना टैस्ट पॉजिटिव पाया गया था / नौजवान की माता का पहले ही कोरोना टैस्ट पॉजिटिव आ चुका है / कोरोना पीड़ित महिला के बेटे का केस पॉजिटिव आने के बाद अब जालंधर में कोरोना पीड़ितों की संख्या बढ़ चुकी है /
.आपको यह भी बता दें कि पंजाब में अब तक 133 पॉजिटिव केस सामने आ चुके हैं जबकि 12 लोगों की मौत हो चुकी है / मोहाली में सबसे अधिक कोरोना के 38 केस हैं / नवांशहर में 19, होशियारपुर के 7, जालंधर के 12, लुधियाना में 10, अमृतसर में 11, पटियाला में 1, रोपड़ में 3, मानसा में 11 , पठानकोट में 7, फरीदकोट में 2, बरनाला में 2, कपूरथला का 1, मोगा के 4 केस पॉजिटिव आ चुके हैं / इसके अलावा फतेहगढ़ साहिब के 02 पॉजिटिव केस, मुक्तसर में 1, संगरूर में 2पॉजिटिव केस सामने आया है। /
..
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें अपडेट न्यूज़ मिल सकें /
jalandhar Nijatam nagar ravi chhabra son reports corona positive Punjab






































