.
Captain Sarkar insures 50 lakhs of media employees Sajjan Singh Cheema
गरीबों से भेदभाव कर कांग्रेस पार्टी के नेता बाँट रहे हैं अपने ही पार्टी वर्करों को राशन,
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB City न्यूज़ जालंधर / सुल्तानपुर लोधी : शिरोमणि अकाली दल के सीनियर नेता व पूर्व अर्जुन अवार्ड से सम्मानित एस.पी. सज्जन सिंह चीमा ने कोरोना महामारी के दौरान दिन-रात करके सरकार, प्रशासन व जनता को सेवाएं देने वाले मीडिया कर्मियों का 50 लाख रूपये तक का बीमा करवाने की मौजूदा कैप्टन सरकार से मांग की है /
..
इस दौरान पीटीबी न्यूज़ के साथ विशेष बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि इस समय पूरी दुनिया में कोरोना वायरस की वजह से जहां हजारों ही मौतें रोजाना हो रही हैं व लोगों में दहशत का माहौल है और ऐसे नाजुक समय में भी अलग-अलग मीडिया समूह चाहे वह प्रिंट मीडिया से जुड़े हों, चाहे इलेक्ट्रॉनिक मीडिया या फिर आज के समय में सबसे तेज चलने वाले ऑनलाइन न्यूज़ चैनल या ऑनलाइन पोर्टल के ऑफिस में डियूटी दे रहे मीडिया कर्मीं व फिल्ड में काम करने वाले हर पत्रकार जो मीडिया से जुड़े हैं उनका कम से कम 50 लाख रूपये का बीमा कैप्टन सरकार को करना चाहिए /
.इस दौरान सज्जन सिंह चीमा ने कैप्टन सरकार की और से पंजाब पुलिस कर्मचारियों व सैनिटेशन वर्करों का भी 50 लाख रूपये का बीमा करने के ऐलान का स्वागत किया व निवेदन किया कि सरकारी अस्पतालों में काम करने वाली नर्सों, डाक्टरों व समूह स्टॉफ की सेफ्टी के लिए जरुरी PPE किट व अन्य जरूरी सामान भी मुहैया करवाया जाये /
.इस दौरान उन्होंने इल्जाम लगाते हुए कहा कि कोरोना संक्रमण जैसी गंभीर महामारी दौरान मरीजों का इलाज करने वाले स्टॉफ को सरकार की और से तनखाह नहीं दी जा रही / उन्होंने सत्ताधारी पार्टी के नेताओं पर यह भी इल्जाम लगाया कि गांवों में सरकारी राशन बांटते समय गरीब लोगों के साथ भेदभाव किया जा रहा है और जो कांग्रेस पार्टी के साथ संबंधित हैं, उनको ही बार-बार समान दिया जा रहा है, जबकि गरीबों को पूछा भी नहीं जा रहा है / जिसकी मिसाल गांव नसीरपुर और सुल्तानपुर देहात इलाके में सरकार के खिलाफ हो रहे रोष प्रदर्शन से मिलती है /
..
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें अपडेट न्यूज़ मिल सकें /
Captain Sarkar insures 50 lakhs of media employees Sajjan Singh Cheema






































