.
prime minister of india narinder modi will address the country tomorrow at 10 am
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Big न्यूज़ नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल यानी मंगलवार 14 अप्रैल को देश को संबोधित करेंगे / PMO ने खुद ट्वीट कर इसकी जानकारी दी / दरअसल 14 अप्रैल को लॉकडाउन फेस-1 खत्म हो रहा है ऐसे में पीएम इसे आगे बढ़ाने को लेकर ऐलान कर सकते हैं /
..
इससे पहले पीएम मोदी ने देश के सभी मुख्यमंत्रियों के साथ विडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बैठक की थी / बैठक में पीएम ने संकेत दिए थे कि केंद्र देश में लॉकडाउन बढ़ा सकता है / पीएम के साथ बैठक में दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल, पंजाब के अमरिंदर सिंह, महाराष्ट्र सीएम उद्धव ठाकरे समेत 10 मुख्यमंत्रियों ने लॉकडाउन बढ़ाने का सुझाव दिया /
..
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मुख्यमंत्रियों से बातचीत के बाद अपने फाइनल रिमार्क में पीएम मोदी ने संकेत दिए कि देश में लॉकडाउन को दो हफ्ते के लिए बढ़ाया जा सकता है / पीएम मोदी ने मुख्यमंत्रियों संग मीटिंग में कहा कि लॉकडाउन की बात करते हुए मैंने कहा था- जान है तो जहान है / जब मैंने राष्ट्र के नाम संदेश दिया था, तो शुरू में बल दिया था कि हर नागरिक की जान बचाने के लिए लॉकडाउन और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन बहुत आवश्यक है /
..
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें अपडेट न्यूज़ मिल सकें /
prime minister of india narinder modi will address the country tomorrow at 10 am






































