.
ASI Harjeet Singh gets double happiness together today When discharged from PGI Hospital, DGP Dinkar Gupta himself arrived to pick SI Harjeet Singh
पीजीआई हॉस्पिटल से छुट्टी मिली तो खुद लेने पहुंचे डीजीपी, हाथ में थमाया बेटे का न्युक्ति पत्र,
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Big Breaking न्यूज़ चंडीगढ़ : बीते दिनों पटियाला की सब्जी मंडी में निहंगों द्वारा हाथ काट दिए जाने वाले एएसआई हरजीत सिंह को कई दिनों बाद अस्पताल से छुटी मिल गई है / जब हरजीत सिंह को अस्पताल से छुट्टी दी गई तो उस समय पंजाब पुलिस के डीजीपी दिनकर गुप्ता स्वयं मौजुद थे / उन्होंने हरजीत का साहस बढ़ाया /
..
आपको बता दें कि पंजाब सरकार ने कुछ दिन पहले ही हरजीत सिंह को उनकी बहादुरी के लिए सम्मानित कर ए.एस.आई. से प्रमोट करके उन्हें एस.आई. बनाया है / हरजीत सिंह के अलावा इस ऑपरेशन में शामिल तीन और पुलिसकर्मियों को भी डी.जी.पी. मैडल से सम्मानित किया गया है / इस दौरान डीजीपी दिनकर गुप्ता एसआई हरजीत सिंह को उनके बेटे अर्शप्रीत सिंह का नियुक्ति पत्र दिया / उन्होंने कहा कि मुझे यकीन है कि वह अपने पिता के रूप में पंजाब के लोगों की बहादुरी और ईमानदारी से सेवा करेंगे /

वहीं उनका हाथ जोड़ने की टीम की अगुवाई करने वाले प्रोफ़ेसर सुनील गाबा ने बताया कि वीरवार सुबह 10 बजे उनकी छुट्टी कर दी गई / उन्होंने बताया कि अब बिल्कुल ठीक है उनकी उंगलियां भी चल रही है हाथ में ब्लड का फ्लो और ऑक्सीजन सैचुरेशन भी ठीक हो गया है / ऐसे में अब उन्हें दो-तीन दिन बाद जांच के लिए बुलाया गया है, हालांकि यह सिलसिला अभी 2 से 3 माह चलेगा /
.आपको बता दें कि 12 अप्रैल को पटियाला में कर्फ्यू पास मांगने पर भड़के निहंगों द्वारा तलवार से पंजाब पुलिस के एसआई हरजीत सिंह पर हमला किया गया था जिसमे उनका हाथ कट गया था / इसके बाद चंडीगढ़ पीजीआई में डॉक्टरों द्वारा अथक प्रयास के बाद 7 घंटे चले ऑपरेशन के बाद हाथ को जोड़ दिया गया था जो अब बिल्कुल ठीक हो गया है /
..
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें अपडेट न्यूज़ मिल सकें /
ASI Harjeet Singh gets double happiness together today When discharged from PGI Hospital, DGP Dinkar Gupta himself arrived to pick SI Harjeet Singh






































