.
shimla record 27 corona cases in single day in himachal hamirpur reported 16 patients
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Big Breaking न्यूज़ शिमला / हमीरपुर : हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) में जब से कोरोना (Corona Virus) के मामले सामने आ रहे हैं, तब से लेकर अब तक एक दिन में सबसे अधिक 27 मामले रिपोर्ट हुए हैं / गुरुवार को शाम 8 बजे तक हमीरपुर (Hamirpur) में कुल 20 केस सामने आए हैं / सुबह पहले 5 मामले, फिर इसके बाद पांच और छह केस और अब 4 केस पॉजिटिव मिले हैं /
गुरुवार सुबह सबसे पहले दो मामले भोरंज में मिले / 45 और 21 साल के युवक में कोरोना मिला / वहीं, हमीरपुर में 63 साल का शख्स पीड़ित मिला / दो मामले टौणी देवी में पाए गए / इनमें 51 साल और 21 साल का युवक पॉजिटिव निकला / चार लोग संस्थागत क्वारंटीन में जबकि एक होम क्वारंटीन में रह रहा था / दो हाल ही में मुंबई से लौट हैं /
..
प्रशासन तीन लोगों का यात्रा इतिहास खंगाल रहा है / 5 कोरोना संक्रमित भोटा और डुग्घा कोविड-19 केयर सेंटर में भेज जाएंगे / दोपहर बाद से शाम तक जिले में 15 और पॉजिटिव मामले आए हैं / इनमें तीन मरीज हटली और दो ग्वाल पत्थर के हैं / जिले में मामलों की कुल संख्या 29 पहुंच गई है / चार ठीक होकर घर चले गए हैं और एक की मौत हुई है /
.अब 24 सक्रिय मामले हैं / हमीरपुर के बड़सर में हटली के एक ही परिवार के तीन सदस्य, नादौन के ग्वालपत्थर के साथ लगते गांवों पर करसोहा में एक ही परिवार के दो सदस्य कोरोना पॉजिटिव निकले हैं / गुरुवार सुबह सोलन जिले के नालागढ़ के मानपूरा क्वारंटीन सेंटर में 5 लोग करोना पॉजिटिव मिले थे / यह सभी रामशहर के रहने वाले हैं और मुंबई से ट्रक में आए थे और क्वांरटीन थे / इसके बाद कागंड़ा में छह मामले रिपोर्ट हुए थे / एक पीड़ित ज्वालामुखी, एक नूरपुर के सुलयाली, एक इंदौरा, एक नगरोटा बगवां, एक जयसिंहपुर के काठला और एक मरीज पालमपुर के भवारना से है /
.आपको यह भी बता दें कि यह सभी 18 मई को मुंबई से आये थे / कांगड़ा में अब कन्फर्म केस 41 हो गए हैं और इनमें 32 एक्टिव मरीज हैं / हिमाचल में अब कुल मरीजों की संख्या 141 पहुंच गई है / एक्टिव केस 83 और स्वस्थ हुए मरीजों की संख्या 51 है / तीन लोगों को मौत हुई है /
.
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें अपडेट न्यूज़ मिल सकें /
shimla record 27 corona cases in single day in himachal hamirpur reported 16 patients






































