complaint to chandigarh police against morari bapu chandigarh
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB “धार्मिक” न्यूज़ चंडीगढ़ : कथा वाचक मोरारी बापू के खिलाफ चंडीगढ़ पुलिस में शिकायत दी गई है / यह शिकायत सेक्टर-9 स्थित पुलिस विंडो पर दी गई है / शिकायत पत्र के साथ साक्ष्य के रूप में मोरारी बापू के विवादित प्रवचन की डीवीडी भी संलग्न की गई है /
.शिकायत में बनती धाराओं के अंतर्गत मोरारी बापू के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग की गई है / कथा वाचक मोरारी बापू द्वारा कथावाचन के दौरान भगवान श्रीकृष्ण के संदर्भ में कहे गए अशोभनीय और धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाले शब्दों के खिलाफ यादव लोक कल्याण सभा की ओर से एक शिकायत पत्र डीजीपी चंडीगढ़ कार्यालय को भी दिया गया है /
संस्था के संयोजक कृपा सिंधु यादव, वीरू सिंह और लालबहादुर यादव ने डीजीपी चंडीगढ़ को एक शिकायत पत्र के साथ साक्ष्य भी संलग्न किया है / कृपा सिंधु यादव ने बताया कि पिछले दिनों कथा सुनाने के दौरान मोरारी बापू ने भगवान श्रीकृष्ण और उनके बड़े भाई बलराम को लेकर आपत्तिजनक बातें कही थीं /
.इस शिकायत में यह भी कहा गया है की इन सारी बातों से सनातन धर्म में विश्वास रखने वाले और भगवान श्री कृष्ण में आस्था रखने वालों की भावनाएं आहत हुई हैं / अब देखना यह होगा की इस मामले में पुलिस ने जाँच तो शुरू कर दी है लेकिन करवाई कितनी जल्दी होती है यह तो वक्त ही बताएगा /
.
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें अपडेट न्यूज़ मिल सकें /
complaint to chandigarh police against morari bapu chandigarh





























