heena thakur sdm for a day in kangra score 94 percent in 10th exams result hp borad
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Big न्यूज़ धर्मशाला : आपने नायक फिल्म तो देखी होगी, आपने उसमें एक दिन के मुख्यमंत्री बने किरदार को भी ध्यान से देखा होगा, लेकिन वह तो थी रील लाइफ, लेकिन अब हिमाचल के कांगड़ा जिले में ऐसा ही एक मामला रियल लाइफ में देखने को मिला है /
.सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार एसडीएम कांगड़ा जतिन लाल ने दसवीं की परीक्षा में 94% अंक हासिल करने वाली अपने ऑफिस के चपरासी की बेटी को एक दिन की एसडीएम बना कर एक लग ही इतिहास रच डाला है /
14 साल की हिना ठाकुर को आज सुबह 11 बजे से एसडीएम कांगड़ा की कुर्सी पर बैठाया गया है / एसडीएम जतिन लाल हिना के बगल में बैठे हैं / हिना सुबह से एसडीएम ऑफिस की बैठकें एसडीएम के मार्ग दर्शन में ले रही हैं / बाहर से आ रहे लोग अपनी समस्याएं एक दिन की एसडीएम हिना को बता रहे हैं /

एक दिन की एसडीएम हिना ठाकुर का कहना है कि यह उनके लिए सपने की तरह है / वह इस सपने को साकार करेंगी / एसडीएम जतिन लाल सर ने मुझे सपना दिखाया है, उसे मैं पूरा जरूर करूंगी / मैं पहले डॉक्टर बनना चाहती हूँ और उसके बाद आईएएस ऑफिसर बनकर देश की सेवा में अपना एहम योगदान देना चाहती हूँ /
.एसडीएम जतिन लाल ने बताया कि मुझे कल मेरे चपरासी ने बताया कि उसकी बेटी ने दसवीं में 94 % अंक लिए हैं / बेटी ने मेरिट में 34वां अंक जिले भर में हासिल किया है / मैंने बेटी को सम्मानित करने के लिए कार्यालय बुलवाया और इस दौरान उनकी बेटी ने कहा कि वह भी बड़ी होकर एक आईएएस अफसर बनना चाहती हैं, जिसके बाद आज उसे एक दिन का एसडीएम नियुक्त किया गया /
.आज हिना ही पूरा दिन एसडीएम के पद पर रहेगी और पूरा कामकाज वह बड़ी ईमानदारी के साथ देख भी रही हैं और मैं साथ वाली कुर्सी पर बैठ कर उसको हर बात समझा रहा हूं / ऐसा करने का मेरा मकसद बेटी पढ़ाओ, बेटी बचाओ अभियान को बढ़ावा देना है, ताकि देश की हर बेटी देश का और अपने माता-पिता का नाम रोशन करे /
.
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें अपडेट न्यूज़ मिल सकें /
heena thakur sdm for a day in kangra score 94 percent in 10th exams result hp borad




































