government of punjab weekend lockdown new orders
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Big न्यूज़ चंडीगढ़ : पंजाब सरकार ने बीते दिन पंजाब में बढ़ रही कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या को देखते हुए सख्त दिशा-निर्देश देते हुए वीक ऐंड यानि शनिवार और रविवार को दुकानों को बंद रखने के को कहा था /
.आज इस मामले में पंजाब सरकार ने नए दिशा-निर्देशों में किन दुकानों को खुलने और बंद रखना है उसके लिए साफ तोर पर हुक्म जारी कर दिए हैं / इसमें उन्होंने साफ़ किया है कि शनिवार को दुकानें खुल सकेंगी, लेकिन सिर्फ 5 बजे तक का ही, जबकि रविवार को जरूरत की दुकानों के इलावा सभी दुकानें बंद रहेंगी /

इसके साथ ही उन्होंने यह भी साफ़ किया है कि मॉल के अंदर की दुकानों और हार्डवेयर की दुकानें इस दौरान बंद रहेंगी / उन्होंने यह भी साफ किया की शराब की दुकानें सातों दिन खुली रहेंगी / वहीं रेस्टोरेंट शनिवार और रविवार को रात आठ बजे तक खुलेंगे लेकिन वह सिर्फ बाकि के दिनों की तरह सिर्फ होम डिलीवरी दे सकेंगे /
.वहीं इस दौरान यह भी स्पष्ट किया गया है कि अगर इस दौरान कोई कहीं जाना चाहता है तो उसके पास ई-पास का होना जरूरी चाहिए / वहीं मेडिकल और जरूरी सामान के लिए ई-पास की जरूरत नहीं होगी साथ ही उद्योगिक इकाइयों को पूरा हफ्ता खोला जाएगा /
. .
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें अपडेट न्यूज़ मिल सकें /
government of punjab weekend lockdown new orders




































