another lashkar e taiba terrorist arrested from pathankot
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Big Breaking न्यूज़ पठानकोट : पठानकोट से एक बड़ी खबर सामने आ रही है जहां पठानकोट पुलिस ने आज एक और आतंकवादी को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है /
.सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बीते दिनों पठानकोट में पुलिस ने 2 आतंकवादियों को हथियारों सहित गिरफ्तार किया था, जिनका यह तीसरा साथी बताया जा रहा है / वह अपने साथियों के पकड़े जाने के बाद कश्मीर घाटी भागने की कोशिश कर रहा था /
वहीं सूत्रों के अनुसार पकड़े गए आतंकी की पहचान जावेद मोहम्मद भट्ट के रूप में हुई है / पुलिस ने इसके पास से ट्रक नंबर जे.के.22 8711 भी कब्ज में लिया है, जिसमें यह सभी छिपकर पंजाब पहुंचे थे और एक बड़ी साजिश को अंजाम देने की फ़िराक में थे /
.वहीं आपको यह भी बता दें कि दो दिन पहले पंजाब पुलिस ने 10 हथगोले, एक AK-47 राइफल, दो मैगजीन और 60 कारतूस समेत दो आतंकवादियों को गिरफ्तार किया था / उनकी पहचान शोपियां के रहने वाले आमिर हुसैन वानी (26) और वसीम हसन वानी (27) के तौर पर हुई थी / वहीं पुलिस ने इनको बीते दिन अदालत में पेश कर 5 दिनों के रिमांड पर लिया है व इनसे पूछताछ की जा रही है /
..
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें अपडेट न्यूज़ मिल सकें /
another lashkar e taiba terrorist arrested from pathankot




































