kangra overtakes hamirpur 7 new cases came today
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Big Breaking न्यूज़ कांगड़ा : हिमाचल प्रदेश में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या प्रतिदिन बढ़ती ही जा रही है / ऐसे में प्रदेश के विभिन्न जिलों में कोरोना संक्रमित मरीज सामने आने से लोगों में डर का माहौल पैदा हो गया है /
.ऐसे में आज कांगड़ा जिले के स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार शाम के समय 7 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज मिलने से हड़कंप मच गया है / अगर जिलों की बात करें तो इससे पहले कांगड़ा की जगह पर हमीरपुर में सबसे अधिक मामले थे, लेकिन आज 7 केस आने के बाद संख्या बढ़कर 135 तक पहुंच गई है /
.वहीं अगर हमीरपुर जिले की बात करें तो 131 मामले सामने आ चुके हैं / वहीं एक्टिव केस में भी कांगड़ा हमीरपुर के आगे हैं / कांगड़ा में जहां इस समय 60 मरीज कोरोना संक्रमित हैं वहीं हमीरपुर में 38 पोसिटिव केस हैं / वहीं, हमीरपुर में अब तक 92 लोग कोरोना मुक्त होकर घरों को जा चुके हैं / कांगड़ा में ठीक होने वालों की बात करें तो आंकड़ा 74 के करीब पहुंच चुका है / दोनों की जिलों में एक-एक मृत्यु हुई है /
..
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें अपडेट न्यूज़ मिल सकें /
kangra overtakes hamirpur 7 new cases came today




































