case filed against 10 people for burning effigy of mla ramesh dhawala Kangra jawalmukhi jwalamukhi mla dhawala apologized by writing a letter
फिर ज्वालामुखी विधायक धवाला ने पत्र लिखकर किस से मांगी माफी,
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Big Political न्यूज़ ज्वालामुखी : ज्वालामुखी हल्का के अधीन आते इलाके चंगर की पंचायत लंगड़ू के बाजार में बीती 12 जून को विधायक रमेश धवाला का पुतला जलाए जाने को लेकर लग ही राजनीति फसाद शुरू हो गया है और अब पुतला फूंकने को लेकर पुलिस ने लंगड़ू पंचायत के उपप्रधान मनमोहन सिंह की शिकायत पर क्षेत्र के 10 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है /
.सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार लगड़ू पंचायत के उपप्रधान ने पुलिस थाना खुंडियां में शिकायत दर्ज करवाई है कि 12 जून को शाम लगभग 5 बजे लंगड़ू बाजार चौक के पास उक्त लोगों ने विधायक का सरेआम पुतला जलाकर उनका अपमान किया है / इसके अलावा वैश्विक महामारी कोरोना वायरस को रोकने के लिए सरकार व प्रशासन द्वारा किए गए उपाय व नियमों की भी अवहेलना की है / पुलिस ने इन सभी के खिलाफ आईपीसी की धारा 143, 504, 18, 269 और 270 के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है /
वहीं ज्वालामुखी मंडल भाजपा के अध्यक्ष मान चंद राणा की अध्यक्षता में ज्वालामुखी के भाजपा नेताओं जेपी चौधरी, विजय मेहता, कुलदीप शर्मा, जोगिंद्र कौशल, रामस्वरूप शास्त्री आदि ने ज्वालामुखी पुलिस थाने में विधायक रमेश धवाला के खिलाफ सोशल मीडिया पर अशोभनीय टिप्पणियां करने वाले लोगों पर भी मामला दर्ज करवाया गया है / उन्होंने पुलिस विभाग से मांग की गई है कि ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए /
.वहीं दूसरी और हिमाचल प्रदेश की राजनीती में चल रही उठापठक के बीच बीजेपी के संगठन मंत्री पवन राणा पर हमलावर रूख अपनाने वाले ज्वालामुखी के विधायक रमेश धवाला के तेवर ठंड़े पड़ गए हैं / सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार सीएम जयराम ठाकुर से बीते दिन मुलाकात के बाद बैकफुट पर आ चुके धवाला ने पार्टी को सौंपे एक पत्र में बीते दिनों मीडिया के समक्ष भावुक होकर कही कुछ बातों के प्रति अब खेद प्रकट करते नजर आ रहे हैं /

इस दौरान धवाला ने एक पत्र जारी करते हुए उसमे में लिखा है कि ज्वालामुखी विधानसभा क्षेत्र से चार बार विधायक चुनकर वह आ चुके हैं / उनकी सरकार व संगठन को कोई भी नुकसान पहुंचाने की कभी मंशा ना हुई है और ना कभी होगी / उन्होंने यह भी कहा कि वह हमेशा संगठन को मजबूत करने के लिए अपना हम योगदान देते रहे हैं और देते रहेंगे / उन्होंने यह भी कहा कि उनके मन में जो भी कोई बात है उन बातों को वह सीएम जयराम ठाकुर के समक्ष अपना पक्ष रख चुके हैं और सीएम ने आश्वासन दिया है कि उनके द्वारा उठाए विषयों की संगठन के अंदर चर्चा कर जल्द ही योग्य समाधान निकला जायेगा /
..
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें अपडेट न्यूज़ मिल सकें /
case filed against 10 people for burning effigy of mla ramesh dhawala Kangra jawalmukhi jwalamukhi mla dhawala apologized by writing a letter




































