Sad news from jalandhar Corona took away livelihood and two people sadly took a frightening step like suicide
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Sad न्यूज़ जालंधर : एक तरफ जहां कोरोना वॉयरस ने अपना केहर बरपा रखा हैं वहीं इस महामारी की चपेट में आने से कई लोगों की जहां जान जा चुकी है वहीं कई लोग इससे संक्रमित हो चुके हैं जिनका इलाज केंद्र व राज्य सरकारें कर रही हैं, लेकिन इन सभी के उल्ट अब इस कोरोना महामारी के बीच में काम काज बंद जो जाने की वजह से आहात लोग अब आत्महत्या जैसे खौफनाक कदम उठा रहे हैं, जोकि बहुत ही दुःखद है /
.ऐसा ही दो मामले जिला जालंधर से सामने आये हैं जहां दो व्यक्तियों ने काम काज नहीं मिलने की वह से दुःखी होकर आज मौत को गले लगा लिया / पहला मामला लम्बा पिंड इलाके से संबंधित है / जहां कोरोना महामारी को लेकर बंद पड़े काम से परेशान होकर व्यक्ति ने पंखे से लटककर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली /
इस मामले की जानकारी देते हुए मृतक जिसकी पहचान राम किशन पुत्र जोगराज निवासी हिमाचल प्रदेश के रूप में हुई है के भाई बख्शीश कुमार ने बताया कि वह एक प्राइवेट टायर बनाने वाली फैक्ट्री में काम करता था और कोरोना महामारी को लेकर काम बंद पड़ा था, जिसको ले कर वह काफी दिनों से परेशान था और इसी परेशानी चलते उसने पंखे से लटक कर खुदकुशी कर ली /
.इस घटना की सुचना मिलते ही स्थानीय थाना रामामंडी पुलिस मौके पर पहुंची व शव को कब्ज़े में ले कर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया है / वहीं पुलिस ने मृतक के भाई बख्शीश के बयानों पर 174 की कार्यवाही शुरू कर दी गई है /
वहीं दुसरा मामला डीएवी कॉलेज के पास का है जहां एक 1 ऑटो ड्राइवर ने आर्थिक तंगी से परेशान होकर ट्रेन के नीचे आकर अपनी जान दे दी / मृतक की पहचान मनोज कुमार (उम्र 40 साल) मूलनिवासी हिमाचल के रूप में हुई है /
.सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक सुबह 10:00 बजे के करीब ऑटो ड्राइवर ने रेलवे ट्रैक पर आकर सुपरफास्ट ट्रेन के नीचे आकर अपनी जान दे दी / सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार लॉकडाउन के दौरान मृतक का कारोबार बंद हो गया था, क्योंकि सरकार ने ऑटो व अन्य वाहन ना चलने के आदेश जारी किए थे, जिसकी वजह से मृतक आर्थिक रूप से काफी तंग हो गया था /
काफी समय बीत जाने के बाद भी जब उसका काम शुरू हुआ तो वह मानसिक रूप से परेशान रहने लगा / इसी के कारण मृतक ने आज एक खौफनाक कदम उठाते हुए अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली / वहीं घटना के 1 घंटे बाद जीआरपीकर्मी मौके पर पहुंची व शव को अपने कब्जे में लेकर मामले की जांच में जुट गई /
.
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें अपडेट न्यूज़ मिल सकें /
Sad news from jalandhar Corona took away livelihood and two people sadly took a frightening step like suicide




































