actor sushant singh rajput commit suicide at his residence by hanging himself in bandra mumbai
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Sad न्यूज़ मुंबई : इस वक्त की बड़ी खबर मुंबई से आ रही है / बॉलीवुड एक्टर एक्टर सुशांत सिंह राजपूत ने सुसाइड कर लिया है. सुशांत बिहार के रहने वाले थे /
.बताया जा रहा है कि सुशांत सिंह राजपूत के नौकर पुलिस को फोन करके इसकी जानकारी दी है, जिसके बाद पुलिस उनके कमरे पर पहुंची हुई है / बताया जा रहा है कि जब सुशांत ने दरवाजा नहीं खोला तो नौकर ने पुलिस को जानकारी दी / बताया जा रहा है कि सुशांत ने फांसी लगाकर सुसाइड किया है /
कुछ दिन पहले ही सुशांत सिंह राजपूत की पूर्व मैनेजर ने सुसाइड की थी, जिसके बाद वह दुखी थे / इसके बारे में सुशांत ने लिखा था कि ये बहुत दुःखद खबर है / दिशा के परिवार और दोस्तों को मेरी सांत्वना, ईश्वर तुम्हारी आत्मा को शांति दे / मालूम हो कि दिशा सुशांत सिंह राजपूत के अलावा भारती सिंह, रिया चक्रवर्ती और वरुण शर्मा जैसे कलाकारों की मैनेजर भी रह चुकी थीं /
.आपको यह भी बता दें कि सुशांत बॉलीवुड के बेहद लोकप्रिय एक्टर थे / उन्होंने अपने करियर की शुरुआत टीवी एक्टर के तौर पर की थी / उन्होंने सबसे पहले ‘किस देश में है मेरा दिल’ नाम के धारावाहिक में काम किया था पर उन्हें पहचान एकता कपूर के धारावाहिक पवित्र रिश्ता से मिली / इसके बाद उन्हें फिल्मों का सफर शुरु किया था / वह फिल्म काय पोछे में लीड एक्टर के तौर पर नजर आए थे, और उनके अभिनय की तारीफ भी हुई थी /
..
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें अपडेट न्यूज़ मिल सकें /
actor sushant singh rajput commit suicide at his residence by hanging himself in bandra mumbai




































