captain expresses grief over death of bollywood actor sushant singh rajput
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Big Political न्यूज़ चंडीगढ़ : बॉलीवुड के प्रसिद्ध अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत ने आज मुंबई स्थित अपने घर में आत्महत्या कर ली, जिसकी खबर मिलते ही उनके चाहने वालों से लेकर उनके दोस्तों ने ट्वीट कर भावुक मेसेज किये / ऐसे में पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह को जब अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के आत्महत्या कर लेने का पता चला तो उन्होंने भी भावुक ट्वीट कर दुख प्रकट किया /
.मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने ट्विटर पर सुशांत सिंह राजपूत की तस्वीर अपलोड करते हुए दुख प्रकट करते हुए लिखा कि सुशांत सिंह राजपूत के अचानक हुए देहांत के बारे में सुनकर उनको बहुत दुख हुआ है / सुशांत सिंह राजपूत एक अच्छे अभिनेता थे जिन्होंने हमेशा ही लोगों को प्रेरणा देने वाली फ़िल्में की जो हमेशा याद रहेंगे / इस दुःख की घड़ी में उन्होंने उसके परिवार और दोस्तों को हिम्मत देने की प्राथना की है /
Sad to hear about the sudden demise of #SushantSinghRajput. An exemplary actor who will be missed by all. Praying for strength to his family and friends in this difficult time. pic.twitter.com/F7V5rpnMFe
— Capt.Amarinder Singh (@capt_amarinder) June 14, 2020
आपको बता दें कि देश के प्रसिद्ध बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत ने आज मुम्बई में स्थित अपने घर में आत्महत्या करके अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली / इस खबर ने सबको हैरान कर दिया है / बताया जा रहा है कि सुशांत सिंह राजपूत ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या की है / अभी तक उनके इस फैसले के बारे में कुछ पता नहीं चल सका कि आखिर उन्होंने ऐसा कदम क्यों उठाया /
..
आपको यह भी बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत फिल्म इंडस्ट्री का प्रसिद्ध अदाकार थे / उन्होंने सबसे पहले ‘किस देश में है मेरा दिल’ नाम के सीरियल में काम किया था, लेकिन पहचान उन्हें एकता कपूर के सीरियल ‘पवित्र रिश्ता’ से मिली थी / इसके बाद उन्होंने फिल्मों का सफर शुरू किया था /
.
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें अपडेट न्यूज़ मिल सकें /
captain expresses grief over death of bollywood actor sushant singh rajput




































