Fire on the third floor of Rohini Court Nine firefighters got control in an hour and a half
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Big न्यूज़ नई दिल्ली : दिल्ली की रोहिणी कोर्ट में आज सुबह उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब अदालत की तीसरी मंजिल पर आग लग गई / घटना की जानकारी तुरंत दमकल विभाग को दी गई जिसके बाद नौ गाड़ियां मौके पर पहुंची हैं और लगभग डेढ़ घंटे बाद आग पर काबू पाया /
..
बताया जा रहा है कि यह आग तीसरी मंजिल पर स्थित अदालत के रिकॉर्ड रूम में लगी थी / प्रारंभिक तौर पर आग का कारण शार्ट सर्किट बताया जा रहा है / बताया जा रहा है कि आग सुबह 9:41 पर आग लगी थी / आग लगने से तीसरी मंजिल के कमरा नंबर 315 में रखा काफी सामान जलकर खाक हो गया /
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार दमकल की 9 गाड़ियों ने आग पर काबू पा लिया है वहीं बताया जा रहा है कि आग करीब 11 बजे तक बुझाई गई / फ़िलहाल आग कैसे लगी इसके कारणों की पुलिस जाँच कर रही है /
..
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें अपडेट न्यूज़ मिल सकें /
Fire on the third floor of Rohini Court Nine firefighters got control in an hour and a half




































