Apart from the police in Jalandhar, the officers of these departments also got the right to cut the challan Collector Ghanshyam little gave orders
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB City न्यूज़ जालंधर : जिला जालंधर में लगातार कोरोना का कहर बढ़ता ही जा रहा है / ऐसे में बीते कुछ दिनों से मरीजों की संख्या में भी इजाफा हुआ है और आज भी इसी कड़ी में एक साथ 45 नए कोरोना मरीज मिलने से शहर में मरीजों की संख्या बढ़कर 500 के ऊपर पहुंच गई है /
..
ऐसे में नवनियुक्त जिलाधीश घनश्याम थोरी ने आज कोरोना के बढ़ते खतरे को देखते हुए मैजिस्ट्रेट, तहसीलदार, नायब तहसीलदार, बीडीपीओ और ईओ के अधिकारियों को भी चालान काटने के अधिकार दे दिए हैं / आदेश के अनुसार यह अधिकारी मास्क न पहनने पर, होम क्वारंटीन के उल्लंघन पर, सार्वजनिक स्थानों में थूकने और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं करने वालों के चालान काटने को लेकर यह आदेश दिए गए हैं /
यही नहीं इसके अलावा जिलाधीश घनश्याम थोरी ने नगर निगम कमिश्नर के नेतृत्व में आते सभी अफसरों को चालान काटने के आदेश दिए हैं / नवनियुक्त जिलाधीश ने यह आदेश लोगों की सुरक्षा और कोरोना संक्रमित मरीज से दूसरे व्यक्ति को होने वाले संक्रमण से बचाने के लिए यह विशेष फैसला लिया गया है /
.इस दौरान नियम की उल्लंघना करने पर कतने और किस वजह से लगेगा कितना जुर्माना:—
– सार्वजनिक स्थानों पर मास्क न पहने वालों पर 500 रुपए जुर्माना
– होम क्वारंटीन का उल्लंघन करने पर 2000 रुपए जुर्माना
– सार्वजनिक स्थानों पर थूकने वालों पर 500 रुपए जुर्माना
– सोशल डिस्टेंसिंग का उल्लंघन करने पर बसों में 3000 रुपए, कार में 2000 रुपए और आटो रिक्शा व टू-व्हीलर पर 500 रुपए का जुर्माना लगेगा /
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें अपडेट न्यूज़ मिल सकें /
Apart from the police in Jalandhar, the officers of these departments also got the right to cut the challan Collector Ghanshyam little gave orders




































