nahan bjp leader mahendra singh negi missing from drowning in tons river Shilai Uttarakhand
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Big Political न्यूज़ शिलाई : उत्तराखंड और हिमाचल की सरहद पर बहने वाली टोंस नदी में सियासु के समीप शिलाई के एक प्रसिद्ध व्यापारी और भाजपा नेता के डूबने की खबर है / तलाशी अभियान जारी है, मगर अभी तक कोई सुराग नहीं मिल सका है /
.बताया जा रहा है की शिलाई भाजपा मंडल के उपाध्यक्ष और प्रतिष्ठित व्यवसायी महेंद्र सिंह नेगी एक शादी में शरीक होने गये थे / इसी बीच रविवार को दोपहर बाद करीब 4 बजे महेंद्र अपने दोस्तों के साथ टोंस नदी में नहाने चले गए और अचानक नदी के तेज बहाव की चपेट में आकर हादसे का शिकार हो गए /
.जानकारी के अनुसार, क्षेत्र के सैकड़ों लोगों और प्रशासन की टीमों द्वारा टोंस नदी के दोनों छोर में सोमवार को भी लगातार दूसरे दिन लापता व्यक्ति की तलाश की जा रही है / प्रशासन और ग्रामीणों की कई संयुक्त टीमें तलाशी अभियान में जुटी हुई है /
.शिलाई पुलिस थाना के प्रभारी ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि देर शाम मामले की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों के साथ मिलकर सर्च ऑपरेशन चलाया गया था, हालांकि, अंधेरा होने की वजह से रात करीब 8 बजे सर्च ऑपरेशन को रोकना पड़ा था और आज सुबह से ही दुबारा पुलिस और स्थानीय लोग मिलकर टोंस नदी के दोनों किनारों में तलाशी अभियान चलाए हुए है / अभी तक लापता शख्स का कुछ पता नहीं चल पाया है /
..
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और हमारे Youtube Channel https://www.youtube.com/ptbnewsonline/ को Subscribed करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
साथ ही आप हमारे Telegram नंबर 9815505203 पर न्यूज़ Updates पाने और WhatsApp नंबर 9592825203 पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर को अपने Mobile में Save करके या तो हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें न्यूज़ मिल सकें या फिर हमें अपना पूरा नाम, शहर का नाम और इलाका जरूर लिखकर भेजें ताकि हम आपके नाम को Save करके किसी ग्रुप में एड कर सकें
nahan bjp leader mahendra singh negi missing from drowning in tons river Shilai Uttarakhand




































