tunnel has been found in Samba Jammu and Kashmir by BSF
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Big न्यूज़ जम्मू-कश्मीर : सीमा सुरक्षा बल (BSF) को जम्मू-कश्मीर के सांबा में एक सुरंग मिली है. जम्मू बीएसएफ आईजी एनएस जंवाल के अनुसार, ये सुरंग सीमा के साथ पाकिस्तान में शुरू होती है और सांबा में समाप्त होती है /
.बीएसएफ के मुताबिक इस सुरंग की लंबाई करीब बीस फीट है और चौड़ाई तीन से चार फीट है / सुरंग को छुपाने के लिए इसके शुरू होने की जगह पर पाकिस्तान में बने सैंडबैग्स (रेत की बोरियां) भी मिले हैं जिस पर शकर गढ़ / कराची लिखा हुआ है / इसके शुरु होने की जगह अंतर्राष्ट्रीय बॉर्डर से भारत की ओर करीब 170 मीटर है /
.जम्मू बीएसफ के आईजी एनएस जंवाल ने कहा की सैंडबैग्स के ऊपर पाकिस्तान की साफ-साफ मार्किंग हैं जो ये दिखाती हैं कि इसे (सुंरग) पूरी प्लाइनिंग और इंजीनियरिंग की कोशिशों के साथ खोदा गया है / पाकिस्तानी रेंजर्स और अन्य एजेंसियों की सहमति और अनुमोदन के बिना, इतनी बड़ी सुरंग का निर्माण नहीं किया जा सकता है /
अधिकारियों ने बताया कि बीएसएफ ने पूरे इलाके में बड़ा अभियान चलाया है ताकि पता लगाया जा सके कि कहीं और भी ऐसी सुरंगें तो नहीं हैं / इसके साथ ही, इस मिली सुरंग को लेकर विश्लेषण किया जा रहा है जिसका इस्तेमाल संभवत, आतंकवादियों की घुसपैठ और मादक पदार्थों और हथियारों की तस्करी के लिए किया गया हो /

अधिकारियों ने बताया कि बीएसएफ महानिदेशक राकेश अस्थाना ने सीमा पर तैनात कमांडरों को निर्देश दिया है कि वे सुनिश्चित करें कि सीमा पर घुसपैठ रोधी प्रणाली प्रभावी रहे और इस सीमा पर कोई खामी नहीं रहे / जम्मू के सांबा सेक्टर में बृहस्पतिवार को बीएसएफ जवानों को गश्त के दौरान भारतीय क्षेत्र में सीमा पर बाड़बंदी के पास स्थित इस सुरंग का पता चला /
.वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि हाल में हुई बारिश के बाद कुछ स्थानों पर जमीन धंसने से बीएसएफ को आशंका हुई / अधिकारी ने बताया कि सुरंग का पता लगाने के लिए तत्काल मशीन मंगाई गई, मौके पर निरीक्षण करने पर पता चला कि सुरंग निर्माणाधीन है / सूत्रों के मुताबिक सुरंग करीब 25 फुट की गहराई में बनाई गई थी और यह बीएसएफ की ‘व्हेलबैक’ सीमा चौकी के नजदीक खुलती है /
.उन्होंने बताया कि बीएसएफ ने ऐसे अन्य किसी गुप्त ढांचे का पता लगाने के लिए अंतरराष्ट्रीय सीमा पर बड़ा अभियान चलाया है / सूत्रों ने बताया कि बीएसएफ महानिरीक्षक (जम्मू) एनएस जामवाल ने भी मौके का दौरा किया और अभियान का जायजा लिया / अधिकारियों ने बताया कि सुरंग के द्वार पर आठ से 10 रेत की बोरियां मिली हैं /
..
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और हमारे Youtube Channel https://www.youtube.com/ptbnewsonline/ को Subscribed करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
साथ ही आप हमारे Telegram नंबर 9815505203 पर न्यूज़ Updates पाने और WhatsApp नंबर 9592825203 पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर को अपने Mobile में Save करके या तो हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें न्यूज़ मिल सकें या फिर हमें अपना पूरा नाम, शहर का नाम और इलाका जरूर लिखकर भेजें ताकि हम आपके नाम को Save करके किसी ग्रुप में एड कर सकें,
tunnel has been found in Samba Jammu and Kashmir by BSF




































