sushant singh rajput biggest disclosure about case hospital staff claim sushant neck had needle marks and broken legs
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Big न्यूज़ मुंबई : सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) की माैत को लेकर नित नए खुलासे हो रहे हैं / इन्हीं खुलासों के बीच एक वीडियो सोशल मीडिया पर धड़ल्ले से शेयर की जा रही है, जिसमें अस्पताल स्टाफ का कहना है कि जब सुशांत की लाश को अस्पताल लाया गया तो गले में नीडल के निशान थे और सेलो टेप लगी हुई थीं /
..
इस वीडियो को सुशांत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति ने सोशल मीडिया (Social Media) पर शेयर किया है / इसमें हॉस्पिटल कर्मचारी ये दावा कर रहा है कि सुशांत का मर्डर हुआ है / वीडियो में हॉस्पिटल कर्मचारी कह रहा है, ‘हमको इतना ही मालूम था कि यह मर्डर है / यह मर्डर ही था और जो-जो निशान थे, वो एक सुई का निशान था /
इस दौरान कर्मचारी ने बताया कि गले में 15 या 20 निशान थे और गले में कुछ सेलो टेप चिपका हुआ था / पैर भी टूटे हुए थे / उक्त शख्स ने दावा किया कि वह खुद बॉडी को कूपर हॉस्पिटल और फिर श्मशान घाट तक लेकर गया था / हॉस्पिटल में रिया चक्रवर्ती के आने की बात भी उस शख्स ने कबूली / कर्मचारी ने कहा कि दो लोगों ने मेरे से कहा था कि क्या दिखा सकते हो बॉडी? वो आईं उसने बॉडी देखी और माफी मांगी थी /
..
हॉस्पिटल कर्मचारी का दावा है कि बड़े-बड़े डॉक्टर्स भी बोल रहे थे कि ये मर्डर है. ये फांसी नहीं है / सुशांत सिंह राजपूत केस में CBI की जांच 9वेंं दिन जारी है / आज (29 अगस्त) को रिया चक्रवर्ती, उनके भाई शौविक, सिद्धार्थ पिठानी, सैमुअल मिरांडा और नीरज से फिर से पूछताछ की जाएगी / रिया से 8वें दिन करीब 10 घंटे पूछताछ की गई थी, इसके बाद वह मुंबई पुलिस की सुरक्षा लेकर अपने घर गई थीं /
.
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और हमारे Youtube Channel https://www.youtube.com/ptbnewsonline/ को Subscribed करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
साथ ही आप हमारे Telegram नंबर 9815505203 पर न्यूज़ Updates पाने और WhatsApp नंबर 9592825203 पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर को अपने Mobile में Save करके या तो हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें न्यूज़ मिल सकें या फिर हमें अपना पूरा नाम, शहर का नाम और इलाका जरूर लिखकर भेजें ताकि हम आपके नाम को Save करके किसी ग्रुप में एड कर सकें,
sushant singh rajput biggest disclosure about case hospital staff claim sushant neck had needle marks and broken legs




































