PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

प्रशासन की अनुमति के बिना निकाल रहे थे मोहर्रम का जुलूस, 19 लोगों को लगे गन के छर्रे,

several mourners injured police fired pellet guns muharram srinagar kashmir

several mourners injured police fired pellet guns muharram srinagar kashmir

(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)

PTB Big न्यूज़ जम्मू कश्मीर : श्रीनगर में बिना प्रशासन की इजाजत के मोहर्रम जुलूस निकाल रहे लोगों को तितर-बितर करने के लिए जम्मू-कश्मीर पुलिस को आंसू गैस के गोले और पैलेट गन का इस्तेमाल करना पड़ा /

.
.

इस घटना में जुलूस में शामिल 19 लोग जख्मी हो गए / कश्मीर के बेमिना इलाके में शनिवार को कुछ लोग बिना प्रशासन की इजाजत के मोहर्रम का जुलूस निकाल रहे थे / रिपोर्ट के मुताबिक, कई घायलों के चेहरे पर पैलेट गन के छर्रे लगे हैं /

बीते दिन मोहर्रम का 9वां दिन था और कई लोगों ने प्रशासन के नियमों की अवहेलना करते हुए जुलूस निकालने की कोशिश की थी / एक चश्मदीद ने कहा कि जैसे ही जुलूस खुमैनी चौक पहुंचा वहां पर टकराव शुरू हो गया / इसके बाद पुलिस ने जुलूस को रोकने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़े और पैलेट गन का इस्तेमाल किया /

.

रिपोर्ट के मुताबिक श्रीनगर के दूसरे इलाकों में भी इसी तरह टकराव की खबरें हैं / शिया बहुल शालीमार इलाके में भीड़ को तितर-बितर करने के लिए पुलिस को आंसू गैस का इस्तेमाल करना पड़ा / इसके बाद शहर के गाव कादल इलाके में भी जुलूस निकालने की कोशिश की खबरें आईं /

.

पुलिस अधिकारियों ने कहा कि कुछ स्थानों पर कुछ लोगों के खिलाफ बल का इस्तेमाल किया गया क्योंकि वे कोविड-19 के मद्देनजर लगाए गए लॉकडाउन प्रावधानों का उल्लंघन कर रहे थे / शुक्रवार को भी मोहर्रम का मातम मनाने वालों को पुलिस ने कई जगहों पर रोकने की कोशिश की थी /

.
.

 

 

 

हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और हमारे Youtube Channel https://www.youtube.com/ptbnewsonline/ को Subscribed करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,

साथ ही आप हमारे Telegram नंबर 9815505203 पर न्यूज़ Updates पाने और WhatsApp नंबर 9592825203 पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर को अपने Mobile में Save करके या तो हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें न्यूज़ मिल सकें या फिर हमें अपना पूरा नाम, शहर का नाम और इलाका जरूर लिखकर भेजें ताकि हम आपके नाम को Save करके किसी ग्रुप में एड कर सकें,

several mourners injured police fired pellet guns muharram srinagar kashmir