one young man victim of travel agent fraud and committed suicide Police filed case Barnala Punjab
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Sad न्यूज़ बरनाला : बरनाला ज़िलो के गाँव उगोके से एक सनसनी खेज मामला सामने आया है जहां के रहने वाले एक 34 वर्षीय युवक ने जहरीला पदार्थ निगल कर आत्महत्या कर ली / मृतक युवक दुबई जाने के चक्कर में एजेंट के धक्के चढ़ गया और उस पर लाखों रुपए का लोन खड़ा हो गया / जिसके बाद उनसे यह खौफनाक कदम उठा लिया /
.वहीं मृतक युवक की पहचान गुरलाल सिंह के तौर पर हुई है / वह अपने कारोबार के सिलसिलो में दुबई जाने के लिए एक एजेंट के हत्थे चढ़ गया था / सूत्रों का कहना है कि युवक एक गरीब किसान का बेटा था / वह एजेंट की धोखाधड़ी का शिकार हो गया,जिस के बाद निराश हो कर नौजवान ने खुदकुशी कर ली /
.इस सम्बन्धित मृतक नौजवान की माता मनजीत कौर ने बताया कि यहाँ रोज़गार नहीं मिलने पर उनका बेटा जमीन बेचकर और गाँव के कुछ रसूखदार लोगों से कर्ज़ लेकर विदेश गया था / जहाँ एजेंटों की धोखाधड़ी के चलते उसको काम मिला पर सही नहीं मिला और वह वहां फंस गया, जिसके बाद वह वापिस आ गया /
.गाँव में वापिस आने के बाद गुरलाल टायर पैंचर की दुकान खोल कर काम करने लग गया था / दुबई से आ कर अपने सिर चढ़े कर्ज़े को लेकर वह दिमाग़ी तौर पर परेशान रहने लगा था, जिसके चलते उसने आत्महत्या जैसा खौफनाक कदम उठा लिया /
.इस संबंधी जानकारी देते हुए जांच अधिकारी ने बताया कि विदेश जाने के नाम पर गुरलाल सिंह ने कर्ज़ लिया था / इसी कर्ज़ की बजह से वह दिमाग़ी तौर पर परेशान रहने लगा लगा था, जिसके चलते उसने अपने खेत में जा कर खुदकुशी कर ली, पुलिस का कहना है कि फ़िलहाल हमने परिवार के बयानों के आधार पर धारा 174 के तहत कार्यवाही शुरू कर दी है /
..
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और हमारे Youtube Channel https://www.youtube.com/ptbnewsonline/ को Subscribed करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
साथ ही आप हमारे Telegram नंबर 9815505203 पर न्यूज़ Updates पाने और WhatsApp नंबर 9592825203 पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर को अपने Mobile में Save करके या तो हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें न्यूज़ मिल सकें या फिर हमें अपना पूरा नाम, शहर का नाम और इलाका जरूर लिखकर भेजें ताकि हम आपके नाम को Save करके किसी ग्रुप में एड कर सकें,
one young man victim of travel agent fraud and committed suicide Police filed case Barnala Punjab




































