PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

इस राज्य ने पत्रकारों को रियायती दर पर आवास, दवाइयां, हर गम्भीर बीमारी पर इलाज और की 10 हजार तक पेंशन देने की शुरुआत,

gehlot government will give plot at a discount to journalists elderly journalists will get 10 thousand pension panson rajasthan

gehlot government will give plot at a discount to journalists elderly journalists will get 10 thousand pension panson rajasthan

(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)

PTB Big न्यूज़ जयपुर : राजस्थान में गहलोत सरकार ने पत्रकारों को रियायती दरों पर भूखंड आवंटित करने की योजना पर फिर से काम शुरू करने जा रही है / सीएम अशोक गहलोत ने पत्रकारों (Journalists) के लिए रियायती दरों पर भूखंड आवंटित करने के लिए योजना पर काम जारी रखने के निर्देश दिए हैं / सूचना जनसंपर्क विभाग और राजस्थान संवाद की बैठक में सीएम अशोक गहलोत ने कई अहम फैसले किए हैं /

.

सीएम ने न्यायिक विवाद के कारण नायला पत्रकार आवासीय योजना का विकल्प तलाशने और साल 2002 में शुरू की गई नीति के तहत पत्रकारों के लिए आवासीय योजना पर काम जारी रखने के निर्देश दिए हैं / जयपुर के पास नायला में पत्रकारों को रियायती दरों पर भूखंड देने की योजना का मामला कोर्ट में जाने के कारण अटक गया था /

.

बैठक में सीएम ने पत्रकार कल्याण कोष से पत्रकारों को गम्भीर बीमारी में दी जाने वाली सहायता राशि को 1 लाख से बढ़ाकर 2 लाख रुपय करने का फैसला किया है साथ ही पहले केवल 6 गम्भीर बीमारियों पर ही सहायता राशि मिलती थी, अब इस सीमा को हटाते हुए सभी गम्भीर बीमारियों पर 2 लाख रुपए तक सहायता राशि देने का फैसला किया है /

.

यही नहीं मेडिकल डायरी योजना के तहत अब सभी पत्रकार दवाई ले सकेंगे / अब तक मेडिकल डायरी की सुविधा केवल अधिस्वीकृत पत्रकारों को ही मिलती रही है / सीएम ने बैठक में सभी पत्रकारों को मेडिकल डायरी योजना का लाभ देने के निर्देश दिए हैं / सीएम ने कहा कि पत्रकारिता जन सरोकारों से जुड़ा सेवा का एक सशक्त माध्यम है / इसमें काम करने वाले लोगों के कल्याण की योजनाएं राज्य सरकार की जिम्मेदारी होनी चाहिए /

.

सीएम ने बैठक में निर्देश दिए कि राजस्थान संवाद के उद्देश्यों में वर्तमान समय की आवश्यकताओं के अनुसार बदलाव करें, जिससे सरकार के निर्णयों और योजनाओं की जानकारी अधिकाधिक लोगों तक पहुंचाई जा सके / उन्होंने राजस्थान संवाद को एक ऐसे इंटीग्रेटेड प्लेटफॉर्म के रूप में विकसित करने का सुझाव दिया कि प्रचार-प्रसार के कार्याें की पहुंच गांव-ढाणी तक हो सके /

.
.

 

 

 

हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और हमारे Youtube Channel https://www.youtube.com/ptbnewsonline/ को Subscribed करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,

साथ ही आप हमारे Telegram नंबर 9815505203 पर न्यूज़ Updates पाने और WhatsApp नंबर 9592825203 पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर को अपने Mobile में Save करके या तो हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें न्यूज़ मिल सकें या फिर हमें अपना पूरा नाम, शहर का नाम और इलाका जरूर लिखकर भेजें ताकि हम आपके नाम को Save करके किसी ग्रुप में एड कर सकें,

gehlot government will give plot at a discount to journalists elderly journalists will get 10 thousand pension panson rajasthan