congress district head was beaten with slippers used to talk indecent with girls on phone see video
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Big Political न्यूज़ यूपी : लड़कियों के खिलाफ हो रही घटनाओं पर यूपी सरकार को घेरने वाली कांग्रेस के महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा का एक जिला प्रधान ही लड़कियों को छेड़ रहा था / फोन पर अश्लील बातें करता था, जिससे तंग आकर लड़कियों ने बीच सड़क ही कांग्रेस के इस जिला प्रधान की जमकर पिटाई की / लड़कियों ने उक्त जिला प्रधान की चपल्लों से पिटाई की और कपड़े भी फाड़ दिए /
. .उत्तर प्रदेश के जालौन जिले में कांग्रेस के जिला अध्यक्ष अनुज मिश्रा की पिटाई का एक वीडियो तेजी के साथ वायरल हो रहा है / इस वीडियो में कांग्रेस के जिला अध्यक्ष अनुज मिश्रा को एक लड़की चप्पल से पीट रही है तो दूसरी लड़की वीडियो बना रही है / कहा जा रहा है कि कांग्रेस के जिला अध्यक्ष पिछले कई दिनों से उक्त लड़की को छेड़ रहे थे /
जालौन में कांग्रेस के जिलाध्यक्ष अनुज मिश्रा पर युवतियों से छेड़खानी का आरोप लगा है / छेड़खानी से तंग आकर लड़कियों ने उसे बीच सड़क पर जूते चप्पलों से जमकर पीटा / पीड़ित के मुताबिक कांग्रेस जिलाध्यक्ष अनुज मिश्रा कई दिनों से उन्हें फोन करके उन्हें तंग कर रहा था / इससे परेशान होकर लड़कियों ने सरेराह उसकी जूतों से पिटाई कर दी /
. .जालौन के उरई कोतवाली इलाके में लड़कियों का आरोप है कि कांग्रेस का जिलाध्यक्ष अनुज मिश्रा उनको फोन करके अश्लील बातें करता था / उन्होंने कई बार पुलिस से भी शिकायत की लेकिन उनकी कोई सुनवाई नहीं हुई / जब उन्हें कानून का सहारा नहीं मिला तो मजबूर होकर उन्हें खुद ही कानून हाथ में लेना पड़ा /
.पीड़ित युवतियों के मुताबिक उन्होंने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू से भी अनुज मिश्रा की शिकायत की थी, लेकिन उन्होंने मामले को टाल दिया और कोई कार्रवाई नहीं की / इसके बाद उन्होंने आरोपी नेता को मिलने के लिए बुलाया और उनके आने पर उनकी जूतों से पिटाई कर दी / घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है /
.
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और हमारे Youtube Channel https://www.youtube.com/ptbnewsonline/ को Subscribed करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
साथ ही आप हमारे Telegram नंबर 9815505203 पर न्यूज़ Updates पाने और WhatsApp नंबर 9592825203 पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर को अपने Mobile में Save करके या तो हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें न्यूज़ मिल सकें या फिर हमें अपना पूरा नाम, शहर का नाम और इलाका जरूर लिखकर भेजें ताकि हम आपके नाम को Save करके किसी ग्रुप में एड कर सकें,
congress district head was beaten with slippers used to talk indecent with girls on phone see video




































