KMV Organises Online Fashion Show of Creativity
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB न्यूज़ “शिक्षा” : भारत की विरासत एवं ऑटोनॉमस संस्था, इंडिया टुडे मैगजीन के बेस्ट कॉलेजेस सर्वेक्षण 2020 तथा आउटलुक मैगजीन के सर्वेक्षण में टॉप नेशनल एवं स्टेट रैंकिंग प्राप्त, महिला सशक्तिकरण की सीट, कन्या महाविद्यालय, जालन्धर के पोस्ट ग्रेजुएट डिपार्टमेंट ऑफ फैशन डिजाइनिंग द्वारा क्रिएटिव हेलोवीन डिजाइन इंटरर्वेशंस विषय पर फैशन शो का आयोजन करवाया गया /
.इंडिया टुडे मैगजीन के सर्वेक्षण 2020 की बेस्ट वैल्यू फॉर मनी श्रेणी में पूरे भारत में से एक बार फिर टॉपमोस्ट रैंक प्राप्त करने तथा पूरे भारत के टॉप 30 कॉलेजिस की लड़ी में शुमार के.एम.वी. के फैशन डिजाइनिंग विभाग द्वारा आयोजित किए गए इस फैशन शो का मकसद छात्राओं की रचनात्मकता को एक ऐसा मंच प्रदान करना था जिसके द्वारा वह अपने हुनर का विकास करते हुए इनोवेटिव पैराडाइमस के साथ प्रयोग कर सकें /
.कोरोना की इस घड़ी में छात्राओं ने हेलोवीन विषय पर आधारित सीमित साधनों का उपयोग करते हुए छोटी रचनात्मक वीडियो क्लिपस बनाकर भी सांझा की / इसके अलावा उभर रहे डिजाइनर्स द्वारा परिधानों के इनोवेटिव उपयोग, मेकअप तथा क्रिएटिव वीडियो इफैक्ट्स के उपयोग ने दर्शकों का खूब दिल जीता /
विद्यालय प्रिंसीपल प्रो. अतिमा शर्मा द्विवेदी ने इस अवसर पर संबोधित होते हुए कहा कि रचनात्मकता एवं कलात्मक पक्ष फैशन इंडस्ट्री में अपना करियर बनाने के लिए विशेष पहलू है तथा कन्या महाविद्यालय में छात्राओं को फैशन डिजाइनिंग के क्षेत्र में निपुण करने के लिए हर संभव यत्न किए जाते है /
.मौजूदा मुकाबले के युग में छात्राओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए रिनंतर प्रयत्नशील कन्या महाविद्यालय द्वारा ऐसे फैशन शो का आयोजन जरूरी है क्योंकि इसके साथ छात्राओं को फैशन इंडस्ट्री में अपना करियर बनाने के लिए बखूबी व्यावहारिक ज्ञान प्रदान करते हुए उनको हुनरमंद बनाया जाता है /
.इसके अलावा उन्होंने हेलोवीन के त्योहार को बुराई के ऊपर अच्छाई की जीत के तौर पर मनाने की बात कही और साथ ही सभी को ग्लोबल सिटीजन बनने के लिए प्रेरित किया / इसके साथ ही उन्होंने फैशन डिजाइनिंग विभाग अध्यक्षा श्रीमती हरप्रीत कौर तथा सभी अध्यापकों द्वारा किए गए प्रयत्नों की प्रशंसा की /
. .
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और हमारे Youtube Channel https://www.youtube.com/ptbnewsonline/ को Subscribed करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
साथ ही आप हमारे Telegram नंबर 9815505203 पर न्यूज़ Updates पाने और WhatsApp नंबर 9592825203 पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर को अपने Mobile में Save करके या तो हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें न्यूज़ मिल सकें या फिर हमें अपना पूरा नाम, शहर का नाम और इलाका जरूर लिखकर भेजें ताकि हम आपके नाम को Save करके किसी ग्रुप में एड कर सकें,
KMV Organises Online Fashion Show of Creativity




































