guru nanak pura west Jalandhar woman commits suicide by hanging Punjab
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB City न्यूज़ जालंधर : जालंधर के अधीन पड़ते इलाके गुरु नानक पुरा वेस्ट में आज उस समय सनसनी फैल गई जब इलाके में रहने वाली एक 19 वर्षीय लड़की हरविंदर कौर ने संदिग्ध परिस्थितयों में फंदे से लटकर आत्महत्या जैसा खौफनाक कदम उठा लिया, जिससे उसकी मौत हो गई /
. .बताया जा रहा है कि हरविंदर के घरवाले उसे अपने एक दोस्त से मिलने से रोकते थे / वह इसी बात को लेकर परेशान रहती थी / बताया जा रहा है कि रविवार को उसका दोस्त उससे मिलने आया था / उसके घरवालों ने उसे बुरी तरह पीटा और भगा दिया / इस बात से हरविंदर इतनी आहत हुई कि जान देकर घरवालों को जीवन भर का दर्द दे गई /
.सोमवार दोपहर बाद उसके पिता घर आए तो अंदर से कुंडी बंद थी / वह दीवार फांद कर अंदर गए तो देखा कि उसकी बेटी पंखे से फंदा लगाकर लटक रही थी / एसीपी हरसिमरत सिंह ने बताया कि लड़की की मां दिल्ली में गई हुई है, उसके आने पर कार्रवाई की जाएगी / उन्होंने बताया कि जांच में सामने आया है कि कुछ समय पहले लड़की की एक लड़के से दोस्ती हो गई थी /
.
उसके माता-पिता इसके विरोध में थे / लड़की अपने दोस्त के साथ कहीं चली गई थी, उसे बाद में वापस लाया गया था / लड़की अपने ‘दोस्त’ के पास जाना चाहती थी, लेकिन उसके माता-पिता नहीं मान रहे थे / रविवार को उसके दोस्त की पिटाई होने के बाद से उसके पिता ने उसे कमरे में बंद कर दिया और बाहर से कुंडी लगा दी थी /
.एसीपी हरसिमरत ने बताया कि हरविंदर की मां कुछ दिनों से दिल्ली में रहती है और वहीं पर काम करती है / उसका भाई सिंगापुर में काम करता है / उसके पिता परमजीत सिंह प्लंबर हैं / उन्होंने बताया कि हरविंदर के पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है / पुलिस उसकी मां के बयान दर्ज करने के बाद आगे की कार्रवाई करेगी /
. .
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और हमारे Youtube Channel https://www.youtube.com/ptbnewsonline/ को Subscribed करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
साथ ही आप हमारे Telegram नंबर 9815505203 पर न्यूज़ Updates पाने और WhatsApp नंबर 9592825203 पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर को अपने Mobile में Save करके या तो हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें न्यूज़ मिल सकें या फिर हमें अपना पूरा नाम, शहर का नाम और इलाका जरूर लिखकर भेजें ताकि हम आपके नाम को Save करके किसी ग्रुप में एड कर सकें,
guru nanak pura west Jalandhar woman commits suicide by hanging Punjab




































