congress mp from punjab manish tiwari became corona positive chandigarh
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Big Political न्यूज़ चंडीगढ़ : पंजाब से कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी कोरोना वायरस से संक्रमित हाे गए हैं / श्री आनंदपुर साहिब से सांसद मनीष तिवारी का कोरोना टेस्ट सोमवार को पाजिटिव आया / उन्होंने खुद ट्वीट कर इसकी जानकारी दी। उन्होंने पिछले कुछ दिनों में अपने संपर्क में आए लोगों से कोरोना टेस्ट कराने और ऐहतियात बरतने को कहा है /
. .जानकारी के अनुसार, मनीष तिवारी को रविवार देर रात बाद दो बजे बुखार हुआ / इसके बाद उन्होंने सोमवार को उन्होंने अपना कोरोना टेस्ट करवाया / इसके बाद शाम को उनकी रिपोर्ट आई / उनको रिपोर्ट में काेरोना पॉजिटिव पाया गया / मनीष तिवारी ने कोरोना पाजिटिव आने के बाद सोमवार शाम खुद ट्वीट का इसकी जानकारी दी /
..
मनीष तिवारी ने बताया कि उन्होंने खुद को होम क्वारंटीन कर लिया है / उन्होंने पिछले दिनों अपने संपर्क में आने वाले लोगों को कोरोना वायरस के संक्रमण की जांच कराने की सलाह दी है / इसके साथ ही उन्होंने ऐसे लोगों को सार्वजनिक रूप से जाने से परहेज रखने की सलाह दी है /
.आपको यह भी बता दें कि पंजाब में कोरोना वायरस फिर अपने तेवर दिखा रहा है / राज्य में कोरोना से मारे जाने वाले लोगों की संख्या लगातार बढ़ रही है और इसके साथ ही काेरोना वायरस से संक्रमित होने वाले मरीजों की संख्या भी बढ़ रही है / राज्य में कांग्रेस के एक अन्य सांसद को भी रविवार को कोरोना वायरस से संक्रमित पाया गया था / वहीं जालंधर लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस सांसद संतोष चौधरी को रविवार को कोरोना वायरस से पॉजिटिव पाया गया था /
. .
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और हमारे Youtube Channel https://www.youtube.com/ptbnewsonline/ को Subscribed करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
साथ ही आप हमारे Telegram नंबर 9815505203 पर न्यूज़ Updates पाने और WhatsApp नंबर 9592825203 पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर को अपने Mobile में Save करके या तो हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें न्यूज़ मिल सकें या फिर हमें अपना पूरा नाम, शहर का नाम और इलाका जरूर लिखकर भेजें ताकि हम आपके नाम को Save करके किसी ग्रुप में एड कर सकें,
congress mp from punjab manish tiwari became corona positive chandigarh




































