PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

पंजाब के पूर्व उप मुख्यमंत्री व शिरोमणि अकाली दल के प्रधान सुखबीर बादल के खिलाफ जारी हुए वारंट,

chandigarh bailable warrant issued against former deputy chief minister of punjab sukhbir badal punjab

chandigarh bailable warrant issued against former deputy chief minister of punjab sukhbir badal punjab

(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)

PTB Big Political न्यूज़ चंडीगढ़ : पंजाब के पूर्व उप मुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल पर चल रहे मानहानि केस में जिला अदालत ने जमानती वारंट जारी कर दिए हैं / मामले की अगली सुनवाई अब 27 नवंबर को होगी / पंजाब और चंडीगढ़ में रजिस्टर्ड अखंड कीर्तनी जत्थे के एक सदस्य राजिंद्रपाल की शिकायत पर यह केस जिला अदालत में चल रहा है /

.

.

आरोप है कि सुखबीर ने जत्थे और उसके प्रवक्ता को आतंकवादी संगठन बब्बर खालसा का राजनीतिक चेहरा बताया था / इसी वर्ष की शुरूआत में अदालत ने इस केस का ट्रायल शुरू किया था और मामले की सुनवाई शुरू करने के लिए सुखबीर बादल को समन भेजे थे, लेकिन बादल इस दौरान पेश नहीं हुए / इसके बाद लॉकडाउन के चलते सिर्फ जरूरी केसों की ही सुनवाई हुई /

.

.

लॉकडाउन के समय में ही इस केस को पंजाब एंड हरियाणा हाई कोर्ट के निर्देशों पर गीताजंली गाेयल की कोर्ट से एसीजेएम जज तेजप्रताप सिंह रंधावा की कोर्ट में ट्रांसफर कर दिया गया / एसीजेएम ने अपनी कोर्ट में बीती तीन नवंबर को हुई पहली ही सुनवाई में सुखबीर के चंडीगढ़ सेक्टर नौ स्थित हाउस नंबर-256 के पते पर समन भेजा था, लेकिन जब सुखबीर मंगलवार को कोर्ट में पेश नहीं हुए तो अदालत ने उनके खिलाफ जमानती वारंट जारी कर दिए /

.

अगर सुखबीर अभी भी कोर्ट में पेश नहीं होते तो कोर्ट उनके गैर जमानती वारंट भी जारी कर सकता है / राजिंद्रपाल ने अपने केस में आरोप लगाए हैं कि चार जनवरी, 2017 को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल उनके घर सुबह के समय उनसे मिलने आए थे / उनके बीच में सामान्य बातचीत हुई / यह बात कईं समाचार पत्रों में छपी /

.

इसके बाद एक समाचार पत्र को साक्षात्कार देते हुए सुखबीर बादल ने कहा कि केजरीवाल पंजाब से चुनाव लड़ना चाहते हैंं, लेकिन उन्हें पंजाब की प्रकृति, परंपरा और पंथ के बारे में कुछ नहीं पता / भगवान न करे अगर पंजाब में आप पार्टी की सरकार आती है तो आप पार्टी यहां अराजकता फैला देगी / आम आदमी पार्टी आंदोलन में विश्वास करती है शासन में नहीं / केजरीवाल पंजाब में आए और उग्र लोगों से मेजजोल बढ़ा रहे हैंं / जिससे उनकी इमेज खराब हुई /

.

 

 

 

हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और हमारे Youtube Channel https://www.youtube.com/ptbnewsonline/ को Subscribed करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,

साथ ही आप हमारे Telegram नंबर 9815505203 पर न्यूज़ Updates पाने और WhatsApp नंबर 9592825203 पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर को अपने Mobile में Save करके या तो हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें न्यूज़ मिल सकें या फिर हमें अपना पूरा नाम, शहर का नाम और इलाका जरूर लिखकर भेजें ताकि हम आपके नाम को Save करके किसी ग्रुप में एड कर सकें,

chandigarh bailable warrant issued against former deputy chief minister of punjab sukhbir badal punjab