PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

साल के अंतिम दिन बैंक में लगी भीषण आग, कंप्यूटर सहित सारा रिकॉर्ड जलकर हुआ राख,

Fierce fire in Allahabad Indina Bank located in Machhiwara Sahib All records burnt to ashes with computer ludhiana punjab

Fierce fire in Allahabad Indina Bank located in Machhiwara Sahib All records burnt to ashes with computer ludhiana punjab

(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)

PTB Big न्यूज़ लुधियाना : जिला लुधियाना के अधीन पड़ते माछीवाडा साहिब में स्थित समराला सड़क मार्ग पर पड़ते इलाहाबाद इंडियन बैंक की शाखा में आज सुबह भयानक आग लग गई / बताया जा रहा है कि आग इतनी भयानक थी कुछ ही मिनटों में बैंक में पड़े कंप्यूटर, रिकॉर्ड, ऐ.सी सहित तमाम उपकरण जलकर राख में तब्दील हो गए /

.

.

इस दौरान बैंक इमारत को भारी नुकसान हो गया, जबकि स्ट्रांग रुम में पड़ी लाखों की नकदी सुरक्षित बच गई, सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बैंक में आज आज सुबह करीब 6.30 बजे लगी बताई जा रही है / आग लगने के सुचना तब मिली जब इलाहाबाद बैंक में आग लगने के बाद बैंक में लगा हूटर बजना शुरु हो गया और फिर कुछ ही मिनटों में बैंक के आस-पास धुआं फैल गया /

.

Fierce fire in Allahabad Indina Bank located in Machhiwara Sahib All records burnt to ashes with computer ludhiana punjab
साल के अंतिम दिन बैंक में लगी भीषण आग, कंप्यूटर सहित सारा रिकॉर्ड जलकर हुआ राख,

.

बैंक के अंदर लगी आग की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस दलबल के साथ मौके पर पहुंची और स्थानीय फायर ब्रिगेड विभाग को इस घटना की सुचना दी / फायर ब्रिगेड ने बैंक के शटर तोड़कर अंदर जाने की कोशिश की तो आग की लपटें बाहर आने लगी / बैंक के अंदर पड़ा सारा फर्नीचर जलकर राख हो गया और सारा रिकॉर्ड भी जल गया /

.

.

बताया जा रहा है कि करीब 4 घंटो की मशक्कत के बाद दमकल विभाग के कर्मियों ने आग पर काबू पाया, लेकिन जरुरी दस्तावेजों को जलने से बचाया नहीं जा सका, हालांकि आग लगने के कारणों का अभी कुछ भी पता नहीं चल पाया है, लेकिन आग का धुआं पुरे इलाके में फैल जाने से सांस लेने में काफी दिक़्क़त हो रही है /

.

 

 

हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और हमारे Youtube Channel https://www.youtube.com/ptbnewsonline/ को Subscribed करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,

साथ ही आप हमारे Telegram नंबर 9815505203 पर न्यूज़ Updates पाने और WhatsApp नंबर 9592825203 पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर को अपने Mobile में Save करके या तो हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें न्यूज़ मिल सकें या फिर हमें अपना पूरा नाम, शहर का नाम और इलाका जरूर लिखकर भेजें ताकि हम आपके नाम को Save करके किसी ग्रुप में एड कर सकें,

Fierce fire in Allahabad Indina Bank located in Machhiwara Sahib All records burnt to ashes with computer ludhiana punjab