Some people threw dung in the house of senior BJP leader and former minister Tikshin Sood Punjab Hoshiarpur Punjab
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Big Breaking न्यूज़ होशियारपुर : एक महीने से ज्यादा समय से किसानों द्वारा दिल्ली में चल रहे किसान आंदोलन को लेकर राज्य में भाजपा नेताओं के लिए मुश्किलें अब लगातार बढ़ती जा रही हैं / ऐसे में केंद्र सरकार के साथ-साथ अब पंजाब के कई सीनियर नेता किसानों के द्वारा किये जा रहे अनोखे व तरीके विरोध से परेशान हो रहे हैं /
. .अब ऐसी ही एक घटना आज यानि नए साल की पूर्व संध्या पर उस समय सामने आई जब होशियारपुर में तीक्ष्ण सूद के घर कुछ किसान आंदोलनकारियों ने गोबर का ढेर लगा दिया / इस घटना की सुचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौकेे पर पहुंच गई है व मामले की जाँच कर रही है /
.
.
वहीं इस घटना के बाद तीक्ष्ण सूद ने ऐसे आंदोलनकारियों के खिलाफ अपनी कड़ी नाराजगी जताई है / उन्होंने कहा है कि उन्हें पहले ही आशंका जताई थी कि उनके घर के बाहर कुछ लोग ऐसा कृत्य कर सकते हैं, लेकिन पुलिस ने इसे गंभीरता से नहीं लिया / उन्होंने मामले में दोषी लोगों को कार्रवाई करने की मांग की है /
. .उन्होंने यह भी कहा कि ऐसे लोग गुंडागर्दी कर किसान आंदोलन को बदनाम कर रहे हैं / इन लोगों के खिलाफ FIR दर्ज होनी चाहिए / उन्होंने कहा कि गोबर फेंकने आए लोगों ने धमकियां और मारपीट का भी प्रयास किया / आपको यह भी बता दें कि पिछले दिनों पूर्व मंत्री तीक्ष्ण सूद द्वारा किसान आंदोलन को लेकर ब्यानबाजी की थी, जिसके कारण किसान जत्थेबंदियों का रोष तीक्ष्ण सूद के खिलाफ और बढ़ गया है /
.
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और हमारे Youtube Channel https://www.youtube.com/ptbnewsonline/ को Subscribed करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
साथ ही आप हमारे Telegram नंबर 9815505203 पर न्यूज़ Updates पाने और WhatsApp नंबर 9592825203 पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर को अपने Mobile में Save करके या तो हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें न्यूज़ मिल सकें या फिर हमें अपना पूरा नाम, शहर का नाम और इलाका जरूर लिखकर भेजें ताकि हम आपके नाम को Save करके किसी ग्रुप में एड कर सकें,
Some people threw dung in the house of senior BJP leader and former minister Tikshin Sood Punjab Hoshiarpur Punjab




































