ghaziabad shamshan ghat roof collapsed in muradnagar many feared trap rescue operation continues
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Big Accident न्यूज़ गाजियाबाद : दिल्ली से सटे गाजियाबाद में एक बड़ा हादसा हुआ है / यहां पर एक श्मशान घाट में छत धंस गई है / इसकी चपेट में कई लोग आ गए हैं / ताजा जानकारी मिलने तक इस हादसे में 19 लोगों की मौत हो गई है / हादसे में कई लोग घायल बताए जा रहे हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है /
. .अब तक 38 लोग मलबे से निकाले जा चुके हैं / फिलहाल रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हादसे पर दुख जताया है / ये हादसा गाजियाबाद थाने के मुरादनगर इलाके में हुआ है / गाजियाबाद पुलिस और रेस्क्यू ऑपरेशन की टीम घटनास्थल पहुंच गई है और राहत और बचाव कार्य में जुट गई है /
.
.
वहीं इस घटना पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संज्ञान लेते हुए तत्काल राहत पहुंचाने और कार्रवाई के निर्देश दिए हैं / उन्होंने मामले की जांच रिपोर्ट भी मांगी है / सीएम योगी आदित्यानाथ ने कहा कि मंडल आयुक्त मेरठ और आईजी रेंज को मौके पर जाकर घटना की रिपोर्ट देने का आदेश दिया है, साथ ही मृतकों के परिजनों को प्रदेश सरकार की ओर से दो-दो लाख रुपये मुआवजा दिया जाएगा /
. .आपको बता दें कि आज सुबह से दिल्ली एनसीआर में बारिश हो रही है / यह श्मशान घाट मुरादनगर थाना क्षेत्र के उखरानी/ बम्बा रोड में स्थित है / मुरादनगर स्थित श्मशान घाट पर कुछ लोग एक व्यक्ति के अंतिम संस्कार में शामिल होने आए थे / बारिश की वजह से ये लोग छत के नीचे थे तभी श्मशान घाट का लेंटर भर-भराकर गिर गया / जिसमें कई लोग मलबे में दब गए /
.
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और हमारे Youtube Channel https://www.youtube.com/ptbnewsonline/ को Subscribed करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
साथ ही आप हमारे Telegram नंबर 9815505203 पर न्यूज़ Updates पाने और WhatsApp नंबर 9592825203 पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर को अपने Mobile में Save करके या तो हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें न्यूज़ मिल सकें या फिर हमें अपना पूरा नाम, शहर का नाम और इलाका जरूर लिखकर भेजें ताकि हम आपके नाम को Save करके किसी ग्रुप में एड कर सकें,
ghaziabad shamshan ghat roof collapsed in muradnagar many feared trap rescue operation continues




































