over 300 tourists stranded near atal tunnel after snowfall in himachal Shimla Manali
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Big न्यूज़ हिमाचल प्रदेश / शिमला / मनाली : हिमाचल प्रदेश पुलिस ने ताजा बर्फबारी के बाद रोहतांग में अटल सुरंग के निकट फंसे 300 से अधिक पर्यटकों को वहां से सुरक्षित बाहर निकाला / एक अधिकारी ने रविवार को मीडिया को जानकारी देते हुए बताया की / कुल्लू के पुलिस अधीक्षक गौरव सिंह ने बताया कि शनिवार सुबह कुछ पर्यटक सुरंग पार कर गए थे,
. .लेकिन शाम में उन्हें बर्फबारी की वजह से लाहौल में रूकने की कोई जगह नहीं मिली और फिर मनाली लौटने के दौरान वे रास्ते में फंस गए / उन्होंने बताया कि लाहौल-स्पीति पुलिस ने कुल्लू पुलिस के साथ तालमेल बैठाकर पर्यटकों को वहां से निकालने के लिए शाम में सुरंग से वाहनों को भेजा, लेकिन ये वाहन बर्फ और फिसलन भरी सड़क होने की वजह से रास्ते में ही फंस गए /
..
इस दौरान करीब 70 वाहनों को पर्यटकों को सुरक्षित बाहर निकालने के कार्य में लगाया गया, इसमें 48 सीट वाली बस, 24 सीट वाली पुलिस बस और पुलिस त्वरित प्रतिक्रिया दल भी शामिल था / अधिकारी ने बताया कि इस बचाव अभियान में पुलिस उपाधीक्षक और मनाली के थाना प्रभारी भी शामिल थे और बाद में सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) भी पर्यटकों को बचाने में शामिल हो गया /
.उन्होंने बताया कि बचाव अभियान शनिवार शाम में शुरू हुआ और मध्यरात्रि के बाद भी जारी रहा / धुंडी और सुरंग के साउथ पोर्टल से शनिवार देर रात 12 बजकर 33 मिनट तक सभी पर्यटकों को सुरक्षित निकाल लिया गया और उन्हें मनाली के सुरक्षित स्थानों पर ले जाया गया / पुलिस अधीक्षक ने बताया कि मनाली के थाना प्रभारी के नेतृत्व में कर्मियों की एक टीम अब भी बचाव अभियान में लगी हुई है, ताकि अगर कोई पर्यटक फंसा हुआ मिले तो उसे निकाला जा सके /
.मौसम विभाग के अनुमान के अनुसार आने वाले दिनों में सुरंग के निकट बर्फबारी की संभावना है / हिमाचल प्रदेश के लिए मंगलवार को ‘येलो’ चेतावनी जारी करते हुए मौसम विभाग ने तीन जनवरी से पांच जनवरी के बीच और आठ जनवरी के लिए मध्यम और ऊंचे पर्वतीय क्षेत्रों में बारिश और बर्फबारी का पूर्वानुमान लगाया था /
.
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और हमारे Youtube Channel https://www.youtube.com/ptbnewsonline/ को Subscribed करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
साथ ही आप हमारे Telegram नंबर 9815505203 पर न्यूज़ Updates पाने और WhatsApp नंबर 9592825203 पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर को अपने Mobile में Save करके या तो हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें न्यूज़ मिल सकें या फिर हमें अपना पूरा नाम, शहर का नाम और इलाका जरूर लिखकर भेजें ताकि हम आपके नाम को Save करके किसी ग्रुप में एड कर सकें,
over 300 tourists stranded near atal tunnel after snowfall in himachal Shimla Manali




































