PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

सौरव गांगुली को आए माईनर हार्टअटैक के इलाज के बाद अस्पताल से मिली छुट्टी, प्रशंसकों से बोले,

sourav ganguly discharged from hospital kolkata bcci chief kolkata

sourav ganguly discharged from hospital kolkata bcci chief kolkata

(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)

PTB Big Breaking न्यूज़ कोलकाता : भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के अध्यक्ष सौरव गांगुली को आज यानि गुरुवार को कोलकाता के अस्पताल से छुट्टी मिल गई / अस्पताल से बाहर आने के बाद उन्होंने मीडिया से भी बात की, सौरव गांगुली ने कहा कि वो अब ठीक हैं और जल्द ही वापसी करेंगे /

.

.

कोलकाता के वुडलैंड्स अस्पताल में 48 साल के सौरव गांगुली का इलाज चल रहा था / उन्हें शनिवार को दिल का हल्का दौरा पड़ने के बाद भर्ती कराया गया था / अब घर पर ही गांगुली के स्वास्थ्य पर नजर रखी जाएगी / अस्पताल से छुट्टी मिलने पर गांगुली ने कहा, ‘हम अपनी जान बचाने के लिए अस्पताल आते हैं / यह सच साबित हुआ / मैं वुडलैंड्स अस्पताल और उत्कृष्ट देखभाल के लिए सभी डॉक्टरों को धन्यवाद देता हूं, मैं बिल्कुल ठीक हूं, उम्मीद है कि जल्द ही वापसी करूंगा /

.

.

सौरव गांगुली की शनिवार को ही एंजियोप्लास्टी की गई थी / अस्पताल के मुताबिक, गांगुली के दिल की नसों में बाकी ब्लॉकेज के लिए होने वाली अगली एंजियोप्लास्टी पर फैसला बाद में लिया जाएगा, क्योंकि वह पहले से काफी बेहतर हैं / इससे पहले जाने-माने कार्डिय़ोलॉजिस्ट डॉ. देवी शेट्टी ने कहा था, ‘सौरव गांगुली फिट हैं और अब वह फिर से सामान्य जीवन की ओर लौट सकते हैं, जैसा कि वह पहले थे / उन्हें अस्पताल से छुट्टी दी जा सकती है / 

.

.

डॉ. शेट्टी वुडलैंड मंगलवार को अस्पताल में गांगुली का उपचार कर रहे 13 डॉक्टरों से मिल थे / उन्होंने कहा कि गांगुली जल्द स्वस्थ हो जाएंगे क्योंकि उनका हृदय उसी तरह काम कर रहा है जैसा कि 20 साल की उम्र में करता था / डॉ. शेट्टी ने कहा कि यह कोई बड़ा दिल का दौरा नहीं था / इससे उनके हृदय को कोई क्षति नहीं पहुंची है, इसका भविष्य में उनके जीवन पर कोई असर नहीं पड़ेगा / वह सामान्य जीवन बिता सकते हैं /

.

 

 

हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और हमारे Youtube Channel https://www.youtube.com/ptbnewsonline/ को Subscribed करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,

साथ ही आप हमारे Telegram नंबर 9815505203 पर न्यूज़ Updates पाने और WhatsApp नंबर 9592825203 पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर को अपने Mobile में Save करके या तो हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें न्यूज़ मिल सकें या फिर हमें अपना पूरा नाम, शहर का नाम और इलाका जरूर लिखकर भेजें ताकि हम आपके नाम को Save करके किसी ग्रुप में एड कर सकें,

sourav ganguly discharged from hospital kolkata bcci chief kolkata