PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

हिमाचल के होटल कारोबारी से पुलिस ने बरामद की भारी मात्रा में चरस, किया गिरफ्तार, कैसे भेजता था एक जगह से दूसरी जगह माल,

Himachal Hotal businessman arrested for supplying Hashish In Maharashtra

Himachal Hotal businessman arrested for supplying Hashish In Maharashtra

(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)

PTB Big Breaking न्यूज़ हिमाचल प्रदेश / महाराष्ट्र : महाराष्ट्र में एटीएस ने चरस सप्लाई करने के आरोप में एक बिजनेसमैन को गिरफ्तार किया है / यह बिजनेसमैन हिमाचल प्रदेश से भारत के अलग-अलग राज्यों में चरस की सप्लाई करता था / यह बिजनेसमैन हिमाचल के कुल्लू जिले में स्थ्ति एक होटल का मालिक है / आइस चरस को हिमाचल में (मनाली क्रीम) भी कहा जाता है /

.

.

महाराष्ट्र एटीएस के DIG शिवदीप लांडे हिमाचल प्रदेश में एक महीने से ज्यादा समय से कोवर्ट ऑपरेशन चला रहे थे / इस दौरान उन्होंने कई जगहों पर छापेमारी भी की, एटीएस की टीम को सफलता मिली और उन्होंने चरस के किंगपिन रूमी ठाकुर को कुल्लू से गिरफ्तार कर लिया /

.

रूमी को आज पुणे के शिवाजी नगर सेशन कोर्ट में पेश किया गया / रूमी ठाकुर कुल्लू में एक रिवर व्यू नाम का होटल चलाता है / एटीएस सूत्रों की माने तो ठाकुर मुंबई, गोवा, बैंगलुरु और पुणे में चरस का सबसे बड़ा सप्लायर है / वह कभी लोगों के सामने नहीं आता था / इस मामले में दो और आरोपियों की तलाश में एटीएस की टीम अभी भी हिमाचल प्रदेश में ऑपरेशन चला रही है /

.

दरअसल दिसम्बर 2020 में पुणे पुलिस ने हिमाचल प्रदेश के दो लोगों को 32 किलो चरस के साथ गिरफ्तार किया था, जिसकी अंतरराष्ट्रीय मार्किट में कीमत 1.20 करोड़ रुपए है. गिरफ्तार आरोपियों ने बताया कि वे लोग 31 दिसम्बर की पार्टी के लिए मुम्बई, पुणे, गोवा और बैंगलुरू में चरस, सप्लाई करने जा रहे थे /

.

.

यह लोग 32 किलो चरस में से 22 किलो मुम्बई, 5-5 किलो गोवा और बैंगलुरू और दो किलो पुणे के पब्स और पार्टीज़ में सप्लाई करने वाले थे / ये लोग चरस को बाइक के साइलेंसर में छुपाकर मनाली से दिल्ली लाते थे और फिर वहां से ट्रेन या पब्लिक ट्रांसपोर्ट से पुणे, मुम्बई, गोवा और बैंगलुरू लेकर जाते थे /

.

 

 

हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और हमारे Youtube Channel https://www.youtube.com/ptbnewsonline/ को Subscribed करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,

साथ ही आप हमारे Telegram नंबर 9815505203 पर न्यूज़ Updates पाने और WhatsApp नंबर 9592825203 पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर को अपने Mobile में Save करके या तो हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें न्यूज़ मिल सकें या फिर हमें अपना पूरा नाम, शहर का नाम और इलाका जरूर लिखकर भेजें ताकि हम आपके नाम को Save करके किसी ग्रुप में एड कर सकें,

Himachal Hotal businessman arrested for supplying Hashish In Maharashtra