PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

GooD News इस देश ने भारत से जाने वाले विद्यार्थियों को दी बड़ी राहत, अब Quarantine नहीं होगा जरूरी, जाने नए नियम,

uk britain removed india name from the red list now institutional quarantine will not be necessary know the rules Latest Update

uk britain removed india name from the red list now institutional quarantine will not be necessary know the rules Latest Update

PTB Big न्यूज़ ब्रिटेन : भारत से ब्रिटेन जाने वाले यात्रियों को कोरोना नियमों में अब छूट मिलेगी / यूनाइटेड किंगडम ने भारत को यात्रा की ‘रेड लिस्ट’ से हटाकर ‘एम्बर लिस्ट’ में डालने का फैसला किया है / इसका सीधा असर उन हजारों भारतीय परिवारों, छात्रों पर होगा जो लंबे समय से यूके जाना चाह रहे हैं / सूची में बदलाव का अर्थ यह है कि अब लोग ब्रिटेन पहुंचने से पहले अपनी पसंद की किसी भी जगह 10 दिन क्वॉरंटीन रह सकते हैं /

.

.

इस नए नियम की घोषणा करते हुए परिवहन विभाग ने कहा कि यह परिवर्तन, रविवार को स्थानीय समय के अनुसार सुबह 4 बजे से लागू किया जाएगा / यूके के परिवहन सचिव ने अपने एक ट्वीट में कहा, “यूएई, कतर, भारत और बहरीन को रेड लिस्ट से एम्बर लिस्ट में ले जाया जाएगा /

.

सभी परिवर्तन 8 अगस्त को सुबह 4 बजे से प्रभावी होंगे, हालांकि एम्बर सूची में आए देशों के लोगों को अंतरराष्ट्रीय यात्रा से दो दिन पहले RT-PCR टेस्ट करवाना अनिवार्य होगा साथ ही यूके पहुंचने पर 10 दिनों के लिए होम क्वारंटीन होना होगा और दूसरे और आठवें दिन कोविड सेल्फ टेस्ट करने होंगे / यूके सरकार ने यह भी घोषणा की कि फ्रांस से इंग्लैंड लौटने वाले पूरी तरह से वैक्सीनेटेड यात्रियों को अब क्वारंटीन नहीं होना पड़ेगा /

.

.

इससे पहले अप्रैल के महीने में, यूके ने भारत को यात्रा केलिए रेड लिस्ट में शामिल किया था / इससे पहले ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने कहा कि वह ट्रैवल इंडस्ट्री को एक आसान यूजर-फ्रेंडली सिस्टम के जरिए आगे बढ़ते हुए देखना चाहते हैं, ताकि कोरोनावायरस के नए वेरिएंट से बचते हुए विदेश यात्राओं की अनुमति मिले। पीएम जॉनसन ने संवाददाताओं से कहा, हमें लोगों, ट्रैवल इंडस्ट्री को एक बार फिर आगे बढ़ाना होगा /

.

हम एक ऐसा दृष्टिकोण चाहते हैं जो उतना ही सरल हो जितना हम इसे बना सकते हैं / आपको बता दें कि भारत में एक दिन में कोरोना वायरस से 42,625 लोगों के संक्रमित पाए जाने से महामारी के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 3,17,69,132 हो गयी और एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर 4,10,353 हो गयी / केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बुधवार को बताया कि 562 और लोगों के जान गंवाने से मृतकों की संख्या बढ़कर 4,25,757 पर पहुंच गई / एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर 4,10,353 हो गयी जो संक्रमण के कुल मामलों का 1.29 प्रतिशत है, जबकि कोविड-19 से स्वस्थ होने वाले लोगों की राष्ट्रीय दर 97.37 प्रतिशत है /

.

 

 

 

हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और हमारे Youtube Channel https://www.youtube.com/ptbnewsonline/ को Subscribed करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,

साथ ही आप हमारे Telegram नंबर 9815505203 पर न्यूज़ Updates पाने और WhatsApp नंबर 9592825203 पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर को अपने Mobile में Save करके या तो हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें न्यूज़ मिल सकें या फिर हमें अपना पूरा नाम, शहर का नाम और इलाका जरूर लिखकर भेजें ताकि हम आपके नाम को Save करके किसी ग्रुप में एड कर सकें