PTB Accident News मुंबई : महाराष्ट्र में मुंबई-पुणे एक्सप्रेस वे पर आज सुबह करीब साढ़े 5 बजे एक भीषण सड़क हादसा हो गया / इस दुर्घटना में 3 लोगों की मौत हो गई है और 6 लोग घायल हो गए हैं / घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है / जानकारी के अनुसार, ये हादसा महाराष्ट्र में खोपोली के बोर घाट के पास हुआ /
. . .इस हादसे में 7 गाड़ियां एक दूसरे से आपस में बुरी तरह से टकरा गई / हालांकि इस दुर्घटना में 6 लोगों को सुरक्षित बचाया गया है / इस दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों और कुछ वहां चालकों ने गाड़ियों में फंसे घायलों को सुरक्षित बाहर निकालने में पुलिस की मदद की / इस सड़क दुर्घटना में घायलों को नजदीकी में अस्पताल में भर्ती करवाया गया है /
.
.हादसे की खबर मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घायल लोगों को अस्पताल में एडमिट करवाया / इसके अलावा शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है / उनके परिजनों से संपर्क करने की कोशिश की जा रही है / खंडाला घाट पर अक्सर वाहनों को सड़क दुर्घटना का शिकार होना पड़ता है / कई बार खतरनाक मोड़, धुंध और तेज रफ़्तार की वजह से यह एक्सीडेंट होते हैं /
. .
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और हमारे Youtube Channel https://www.youtube.com/ptbnewsonline/ को Subscribed करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
साथ ही आप हमारे Telegram नंबर 9815505203 पर न्यूज़ Updates पाने और WhatsApp नंबर 9592825203 पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर को अपने Mobile में Save करके या तो हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें न्यूज़ मिल सकें या फिर हमें अपना पूरा नाम, शहर का नाम और इलाका जरूर लिखकर भेजें ताकि हम आपके नाम को Save करके किसी ग्रुप में एड कर सकें




































