PTB News

Latest news
पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया श्री सिद्ध बाबा सोढल मंदिर में हुए नतमस्तक शूटिंग में भारत ने जीता स्वर्ण पदक, सुरुची और कमलजीत ने किया कमाल चंडीगढ़ : हेड कॉन्स्टेबल की गोली मारकर ह/त्या, बयान बदलने के बाद बेटा गिरफ्तार जालंधर : युवक पर हम*लावर किर*पाण और बरसा रहे थे ला*त-घूं*से, तभी उन पर झपटा कुत्ता, बचाई युवक की जान पंजाब पुलिस में होगी 450 ASI की सीधी भर्ती, CM मान बोले, पुलिसिंग को करना है मजबूत पी सी एम एस डी कॉलेज फॉर विमेन, जालंधर के फैशन डिजाइनिंग विभाग ने इंडस्ट्रियल विज़िट आयोजित की, सेंट सोल्जर इंस्टीट्यूट ऑफ होटल मैनेजमेंट एंड कैटरिंग टेक्नोलॉजी में रंगारंग फूड कार्निवल आयोजित, एच.एम.वी. की एम.एस.सी. मैथेमेटिक्स की छात्रा ने जीएनडीयू मेरिट लिस्ट में टॉप किया, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को लगा अमेरिकी अदालत से बड़ा झटका NSE IPO हुआ Listing : देश का दूसरा सबसे बड़ा IPO हुआ फ्लॉप

सेंट सोल्जर में नई शिक्षा नीति पर वर्कशॉप, पंजाब भर के अध्यापकों ने लिया भाग,

Workshop on "How to implement new National Education Policy in Institutions" by St Soldier

PTB न्यूज़ शिक्षा : सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ़ इंस्टीच्यूशन्स द्वारा शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास पंजाब के सहयोग से राज्य स्तरीय नई नेशनल शिक्षा नीति को किस प्रकार लागू किया जा सकता हैं विषय पर वर्कशॉप का आयोजन किया गया। जिसमें राज्यभर के विभिन्न कॉलेजों और स्कूलों के अध्यापकों को वर्चुअल रूप से नई शिक्षा नीति को किसी प्रकार संस्थाओं में लागू किया जा सकता है, इसके बारे में चर्चा की गई।

.

.

इस वर्कशॉप में शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास के उत्तर भारत के संयोजक जगराम भाई, सेंट सोल्जर से मैनेजिंग डायरेक्टर प्रो.मनहर अरोड़ा, सेंट सोल्जर पॉलिटेक्निक के डायरेक्टर डॉ.किरपाल सिंह भुल्लर, डॉ.आर.के गर्ग डायरेक्टर एनआईटी जालंधर, डॉ.एस.के मिश्रा रजिस्ट्रार एनआईटी जालंधर, डॉ.अनीश सहदेव एनआईटी, ग्लोबल ग्रुप ऑफ़ इंस्टीच्यूशन्स के चेयरमैन डॉ.मोहित महाजन, डॉ.दिनेश, डॉ.अनुपंदीप, आदि मुख्य वक्ता रहे।

.

.

जगराम भाई ने कहा कि वर्तमान शिक्षा प्रणाली हमारे युवाओं को शिक्षित करने के पश्चिमी साधनों और तरीकों का अनुसरण कर रही है और नई शिक्षा नीति के आने से उसमें बदलाव आएगा हम अपने देश की समृद्ध संस्कृति, मूल्यों और शिक्षण विधियों से दुबारा से जुड़ पाएंगे लेकिन अगर हम अपनी युवा पीढ़ी को ग्लोबल शिक्षा के साथ जोड़ना चाहते हैं तो उनकी प्राइमरी एजुकेशन से सही गाइडेंस और बेहतर शिक्षा बहुत जरूरी है।

.

.

.

प्रो.अरोड़ा ने कहा कि अगर पूरी प्लानिंग के तहत नई शिक्षा नीति को लाया जाये तो आसानी से संस्थाओं में लागू किया जा सकता है। सेंट सोल्जर ग्रुप के चेयरमैन अनिल चोपड़ा ने प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि इस नीति को लागू से छात्रों को अपने स्किल्स और खामियों का पता चलेगा तथा छात्र अपने इंटरेस्ट के हिसाब से अपनी पढाई में जा सकते हैं लेकिन इस नीति में अभिभावकों और अध्यापकों को छात्रों को इस प्रकार गाइड करना होगा की वह अपने ऊपर किसी भी प्रकार का दबाव न महसूस करें।

 

 

 

 

 

हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और हमारे Youtube Channel https://www.youtube.com/ptbnewsonline/ को Subscribed करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,

साथ ही आप हमारे Telegram नंबर 9815505203 पर न्यूज़ Updates पाने और WhatsApp नंबर 9592825203 पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर को अपने Mobile में Save करके या तो हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें न्यूज़ मिल सकें या फिर हमें अपना पूरा नाम, शहर का नाम और इलाका जरूर लिखकर भेजें ताकि हम आपके नाम को Save करके किसी ग्रुप में एड कर सकें