PTB Big News मुंबई : क्रूज ड्रग्स केस में गिरफ्तार अभिनेता शाहरुख खान के बेटे आर्यन की जमानत की अर्जी आज भी खारिज कर दी गई है / जानकारी के अनुसार एनडीपीएस कोर्ट ने भी आज अपना फैसला सुनाते हुए शाहरुख खान के बेटे की जमानत याचिका को खारिज कर दिया है / ड्रग्स केस में फंसे आर्यन की बेल अर्जी पिछले कई दिनों से अगली तारीख पर टाल दी जा रही थी / इसके बाद ये मामला एनडीपीएस कोर्ट में लाया गया था जहां आज जमानत याचिका खारिज कर दी गई है /
. .मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, मुंबई एनसीबी का कहना है कि आर्यन के वॉट्सऐप चैट्स कोर्ट में जमा कर दिए गए हैं / उन्हें ड्रग्स के वॉट्सऐप चैट्स मिले हैं जो कि एक नई ऐक्ट्रेस और आर्यन खान के बीच हैं / शाहरुख खान के बेटे आर्यन की बेल पर आज स्पेशल नारकोटिक ड्रग्स ऐंड साइकोट्रॉपिक सब्सटेंसेज कोर्ट में फैसला आ चुका है / आर्यन के साथ 7 और लोगों को शिप से अरेस्ट किया गया था /
..
इसके बाद इस मामले में कई गिरफ्तारियां हो चुकी हैं / बेल पर कोर्ट में बीती सुनवाई के दौरान एनसीबी ने कहा था कि सबूत दर्शा रहे हैं कि आर्यन खान बीते कुछ साल से रेग्युलर्ली ड्रग्स ले रहे हैं / नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने ये भी कहा था कि आर्यन के पास से कुछ नहीं मिला लेकिन चैट से उनके इंटरनैशल ड्रग रैकेट से कनेक्शन होने की बात सामने आ रही है / एनसीबी अरेस्ट किए गए आरोपियों से और पूछताछ करना चाहती है /
. .वहीं आर्यन खान के लॉयर अमित देसाई ने कहा था कि जांच एंजेसी को वॉट्सऐप चैट पर भरोसा नहीं करना चाहिए / ये यूथ्स की लैंग्वेज है जो कि बड़ी जनरेशन के लिए एक ‘टॉर्चर’ जैसी है / उन्होंने ये भी कहा था कि आर्यन का ड्रग पेडलर्स या अवैध तस्करी से कोई लेना-देना नहीं है / इस बीच रिपोर्ट्स हैं कि आर्यन खान की सिक्योरिटी बढ़ा दी गई है / आर्यन को कैदी नंबर 956 दिया गया है /
.
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और हमारे Youtube Channel https://www.youtube.com/ptbnewsonline/ को Subscribed करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
साथ ही आप हमारे Telegram नंबर 9815505203 पर न्यूज़ Updates पाने और WhatsApp नंबर 9592825203 पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर को अपने Mobile में Save करके या तो हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें न्यूज़ मिल सकें या फिर हमें अपना पूरा नाम, शहर का नाम और इलाका जरूर लिखकर भेजें ताकि हम आपके नाम को Save करके किसी ग्रुप में एड कर सकें





























