PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

पंजाब सरकार भ्रष्टाचार को लेकर हुई सख्त, पंजाब पुलिस के दो ASI किये सस्पेंड,

jalandhar city punjab vigilance bureau arrests two asi from tarantaran

PTB Big न्यूज़ चंडीगढ़ / तरनतारन : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की सरकार ने भ्रष्टाचार खिलाफ शूरु की गई मुहिम और तेज कर दी है / पंजाब विजिलेंस ब्यूरो की टीम ने थाना सिटी और थाना सदर में तैनात ASI बलविंदर सिंह और गुरदास सिंह को गिरफ्तार कर लिया / दोनों खिलाफ मामला भी दर्ज कर लिया गया है /

विजिलेंस विभाग के डीएसपी हरजिंदर सिंह ने बताया कि इंटरनेट मीडिया पर दोनों खिलाफ रिश्वत मांगने बाबत शिकायत मिली थीं / जिसकी जांच शूरू करके शिकायत करने वालों के बयान दर्ज किए गए / आज यानि मंगलवार कि सुबह दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया और उनकी गिरफ्तारी भी डाल दी गई है / दोनों आरोपितों पुलिस अधिकारियों बलविंदर सिंह और गुरदास सिंह की चल-अचल जायदाद की भी जांच की जाएगी /

DSP हरजिंदर सिंह ने बताया कि पुरा मामला क्या है, इस बाबत दोनों को अदालत में पेश करके पूछताश उपरांत ही बताया जा सकेगा / आपको यह भी बता दें कि पंजाब सरकार ने पिछले दिनों एंटी करप्शन हेल्पलाइन नंबर 9401200200 को जारी किया था / इस पर आई शिकायतों पर पहली कार्रवाई जालंधर में की गई थी / वहां तहसील की एक महिला क्लर्क को एक व्यक्ति से बेटे को नौकरी दिलवाने के नाम पर 4.80 लाख रुपये रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था /