PTB News

Latest news
पंजाब : 450 करोड़ की पकड़ी ड्रग्स, 64 किलो हेरोइन के साथ 2 तस्कर किये गिरफ्तार, DGP गौरव यादव, डिप्टी कमिश्नर ने अधिकारियों सहित साइकिलोथान में लिया हिस्सा, जिला वासियों से की नशे के खिलाफ एकजुट ... कैबिनेट ने दी 1000 पुलिस कॉस्टेबल भर्ती को मंजूरी, देश की सबसे बड़ी कंपनी TCS के कर्मचार‍ियों पर लगे गंभीर इल्जाम, दर्ज हुई 9 FIR, जाने पूरा मामला, पी सी एम एस डी कॉलेज फॉर विमेन, जालंधर की छात्रा ने GNDU में पहला स्थान हासिल किया, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਵਿੱਚ ਅੰਬੇਡਕਰ ਜੈਯੰਤੀ ਮੌਕੇ ਵਿਸ਼ੇਸ ਲੈਕਚਰ, सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स की छात्रा सिमरनप्रीत कौर ने ASMITA अंडर-13 नेशनल फुटबॉल लीग सेमी... पंजाब में स्कूल टीचर पर फेंका एड्सग्रस्त भांजे ने तेजाब, चेहरा झुलसा, 2 बच्चे भी आए चपेट में, जालंधर के Swami Sant Dass Public School में छात्रों में हुई खूनी झड़प, तेजधार हथियारों से किया हमला,... NSA हटने के बावजूद! हाईकोर्ट ने दिया जेल में बंद सांसद अमृतपाल को लेकर बड़ा आदेश

पंजाब में 4 नगर निगमों पटियाला, लुधियाना, अमृतसर और जालंधर में इसी साल होंगे चुनाव, इस नेता को मिली कमान,

punjab municipal corporation election aap focus on jalandhar patiala ludhiana and amritsar mc after chandigarh

PTB Big Political चंडीगढ़ : पंजाब विधानसभा की 117 में से 92 सीटें जीत क्लीन स्वीप करने वाली आम आदमी पार्टी (AAP) की नजर अब नगर निगमों पर है। इनमें पटियाला, लुधियाना, अमृतसर और जालंधर नगर निगम शामिल है। इन चारों नगर निगम के चुनाव इसी साल दिसंबर में करवाने की तैयारी है। इसके लिए चंडीगढ़ में रणनीति बनाई जा रही है।

आम आदमी पार्टी के पंजाब इंचार्ज जरनैल सिंह ने यह मोर्चा संभाला है। चंडीगढ़ निगम चुनाव में जीत दिलाने के पीछे जरनैल सिंह की अहम भूमिका रही। उनके साथ प्रदेश महासचिव हरचंद सिंह बरसट भी हैं। आपको बता दें कि पटियाला में 8 विधानसभा सीटें हैं। इन सभी पर आम आदमी पार्टी जीती है। पटियाला शहरी से पूर्व CM कैप्टन अमरिंदर सिंह भी AAP उम्मीदवार से चुनाव हार गए।

लुधियाना जिले की 14 में से 13 सीटें आम आदमी पार्टी ने जीती। शहरी क्षेत्र में भी मंत्री भारत भूषण आशु समेत कांग्रेसी दिग्गजों को AAP उम्मीदवारों ने हरा दिया। अमृतसर में आप ने 11 में से 9 सीटें जीती हैं। यहां भी नवजोत सिद्धू, बिक्रम मजीठिया, राजकुमार वेरका और ओपी सोनी जैसे दिग्गज आप उम्मीदवारों से हार गए।

punjab municipal corporation election aap focus on jalandhar patiala ludhiana and amritsar mc after chandigarh

जालंधर में आम आदमी पार्टी ने 9 में से 4 सीटें जीती। खास बात यह है कि शहरी सीटों पर आप उम्मीदवार विजयी रहे। पंजाब निगम चुनाव की जिम्मेदारी संभाल रहे दिल्ली के विधायक जरनैल सिंह चंडीगढ़ में कमाल दिखा चुके हैं। चंडीगढ़ निगम के 35 वार्डों के लिए हुए चुनाव में आप ने धमाकेदार एंट्री की। आप यहां से पहली बार चुनाव लड़कर ही 14 सीटें जीत गई।

आप के उम्मीदवारों ने मेयर और पूर्व मेयर तक को हरा दिया। इस जीत के पीछे जरनैल सिंह की ही रणनीति थी। जरनैल सिंह ने कहा कि CM भगवंत मान की अगुवाई में पंजाब सरकार के कामकाज से तय है कि चारों नगर निगम में AAP का ही मेयर बनेगा।

पंजाब में अमृतसर नगर निगम के मेयर कर्मजीत रिंटू चुनाव से पहले ही AAP में शामिल हो चुके हैं। पटियाला के पूर्व मेयर अजीतपाल कोहली भी पार्टी में आ चुके हैं। उन्होंने ही विस चुनाव में कैप्टन अमरिंदर सिंह को हराया। जालंधर और लुधियाना में कांग्रेस के मेयर हैं लेकिन वहां कांग्रेस गुटबाजी का शिकार है। ऐसे में आप की सेंधमारी आसानी से होनी तय है।

Latest News