PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

बौरी मेमोरियल एजुकेशन एंड मेडिकल ट्रस्ट द्वारा संचालित ‘दिशा-एक पहल’ के तहत समाज-सेवा हेतु दो नए प्रोजैक्ट,

Bowry Memorial Trust announced two new medical service projects- under Disha-An Initiative

PTB News “शिक्षा” : बौरी मेमोरियल एजुकेशनल एंड मेडिकल ट्रस्ट के दिशा-निर्देशों के तहत 73 शहीद ऊधम सिंह नगर स्थित इनोसेंट हार्ट्स मेडिकल केयर सेंटर (बौरी मेडिकल सेंटर) के एक यूनिट इनोसेंट हार्ट्स आई सेंटर ने समाज के कल्याण के लिए दो नवीनतम परियोजनाओं की घोषणा की है। डॉ. रोहन बौरी (एम.एस. ऑप्थल्मोलॉजी) (एफपीआरएस फाको रिफ्रैक्टिव सर्जन, मेडिकल रेटिना स्पेशलिस्ट) ने ‘इनोसेंट हार्ट्स आई सेंटर’ के प्रमुख होने के नाते बताया है कि ‘विजन कमलेश’ (फ्री मोतियाबिंद सर्जरी कैंप) और ‘डॉ. एम.डी. बौरी-डायबिटिक रेटिनल केयर’ (डायबिटिक रोगियों की विशेष देखभाल के साथ उपचार) समाज की बेहतरी के लिए शीघ्र ही ये दो प्रोजैक्ट शुरू होने जा रहे हैं।

डॉ. पलक बौरी (डायरैक्टर सीएसआर) ने बताया कि ट्रस्ट पहले से ही गोद लिए 40 गांवों में विभिन्न क्षेत्रों की उन्नति के लिए सदैव प्रयासरत रहा है। इसलिए उनके परिवार के नक्शे कदम पर चलते हुए इन गोद लिए गांवों में शिविर लगाए जाएंगे। ये कैंप पूरी तरह से नि:शुल्क होंगे। डॉ. रोहन बौरी पहले से ही गुरुवार को ओपीडी के दौरान रियायतें प्रदान करते हैं। गौरतलब है कि बौरी मेमोरियल ट्रस्ट हमेशा समाज के हित के लिए काम करता रहा है और आगे भी समाज की भलाई के लिए सदैव तत्पर रहेगा।