PTB Big न्यूज़ बठिंडा : पंजाब से एक बड़ी ख़बर सामने आ रही है / जहां के SSP की ओर से अपने ही रीडर को सस्पेंड कर दिए जाने से की सुचना मिली है / इस करवाई को किसी और ने नहीं बल्कि SSP अवनीत कौंडल के आदेश पर अंजाम दिया गया है /
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार उनके रीडर ASI गुरमेल सिंह की ओर से अपने ही पद का लगातार दुरुपयोग किया जा रहा था, जिसके कारण उनको सस्पेंड किया गया है / मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक रीडर द्वारा जिले के स्थानीय थानों में तैनात अधिकारियों को वह लगातार ऐसे आदेश जारी कर दे रहा था,
जिसके बारे में SSP बठिंडा को भी जानकारी नहीं थी / इसके अलावा पुलिस अधिकारियों का भी वह गलत उपयोग कर रहा था, जिसके चलते बठिंडा SSP अवनीत कौंडल की ओर से अपने ही रीडर गुरमेल सिंह को सस्पेंड कर दिया गया / इस ख़बर के बाद जहां SSP अवनीत कौंडल की तारीफ हो रही है, वहीं पुलिस महकमें में यह ख़बर चर्चा का विषय बनी हुई है /





































