100 फीसदी रहे परीक्षा परिणाम में 174 छात्राओं ने प्रथम श्रेणी में पास की यह परीक्षा,
PTB News “शिक्षा” : के.एम.वी. कॉलेजीएट सीनियर सेकेंडरी स्कूल, जालंधर की 10+2 (आर्ट्स, कॉमर्स एवं साइंस) की छात्राओं ने पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड की टर्म-1 के परीक्षा परिणामों में शानदार प्रदर्शन करते हुए विद्यालय को कौरवान्वित किया। 100 फीसदी रहे इस परीक्षा परिणाम में 174 छात्राओं ने यह परीक्षा प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण की।
42 छात्राओं ने 90 फीसदी एवं अधिक अंक हासिल किए जबकि 98 छात्राओं ने 80 $फीसदी तक अंक प्राप्त करके अपनी मेहनत, लगन एवं शिक्षा के प्रति अपने लगाव का प्रमाण पेश किया। 10+2 (कॉमर्स) के परीक्षा परिणामों में पवनीत एवं काव्या 95 $फीसदी अंकों के साथ पहले स्थान पर रही। मुस्कान ने 94.5 अंक प्राप्त कर दूसरा स्थान हासिल किया जबकि रोकी, पलक नागपाल, राजदीप कौर, प्रभजीत कौर, मिष्ठी, भवनीत कौर एवं जसकरण कौर ने 94 प्रतिशत अंकों के साथ तीसरा स्थान अपने नाम करवाया।
इसके साथ ही 10+2 (आर्ट्स) के परीक्षा परिणामों में 95 फीसदी अंकों के साथ सरिता एवं मुस्कान ने संयुक्त रूप से पहला स्थान हासिल किया जबकि 94.7 प्रतिशत अंकों के साथ लवलीन दूसरे और 94.3 प्रतिशत अंकों के साथ लावण्या तीसरे स्थान पर रही। इसके अलावा 10+2 (साइंस) के परीक्षा परिणामों में 89.4 प्रतिशत अंकों के साथ पहला स्थान पूजा गुप्ता ने हासिल किया। प्रिया 87.02 प्रतिशत अंकों के साथ दूसरे और अमितोका 86.3 प्रतिशत अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रही।
विद्यालय प्रिंसीपल प्रो. अतिमा शर्मा द्विवेदी ने शानदार परीक्षा परिणाम पर होनहार छात्राओं को मुबारकबाद देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की और साथ ही कहा कि छात्राओं का यह शानदार परीक्षा परिणाम के.एम.वी. कॉलेजिएट स्कूल द्वारा छात्राओं को प्रदान की जाती वैश्विक स्तरीय शिक्षा के लिए किए जाते गंभीर प्रयत्नों की गवाही देता है जो उनके सर्वपक्षीय विकास का मकाबूत आधार भी साबित हो रही है।
इसके साथ ही उन्होंने इस शानदार परीक्षा परिणाम के लिए श्रीमती वीना दीपक, कोऑर्डिनेटर, श्रीमती आनंद प्रभा, इंचार्ज, के.एम.वी. कॉलेजिएट स्कूल एवं समूह प्राध्यापकों के द्वारा छात्राओं को प्रदान किए जाते उचित मार्गदर्शन की भी प्रशंसा की।








































