PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

सरकारी स्कूलों के 15 लाख से अधिक विद्यार्थियों को मुफ़्त यूनिफॉर्म देने के लिए 92.95 करोड़ रुपए जारी, मीत हेयर,

Punjab Government releases Rs 92.95 crore to provide free uniforms to 15 lakh students Education Minister Meet Hayer

PTB Big न्यूज़ चंडीगढ़ : शिक्षा विभाग द्वारा पंजाब के सरकारी स्कूलों के 15 लाख से अधिक विद्यार्थियों को मुफ़्त यूनिफॉर्म देने के लिए 92.95 करोड़ रुपए जारी किए गए हैं। यह जानकारी शिक्षा मंत्री गुरमीत सिंह मीत हेयर ने आज यहाँ जारी प्रेस बयान के द्वारा दी।

शिक्षा मंत्री ने समूह जि़ला शिक्षा अधिकारियों और ब्लॉक प्राईमरी अफसरों को निर्देश दिए हैं कि वह नियमों के अनुसार यूनिफॉर्म खऱीदने और किसी भी विशेष दुकान से यूनिफॉर्म खऱीदने सम्बन्धी लिखित या जुबानी आदेश ना दिए जाएँ और यदि इस मामले में कोई लापरवाही सामने आई तो सख़्त कार्रवाई की जाएगी।

मीत हेयर ने बताया कि पहली से आठवीं कक्षा तक की सभी लड़कियों और पहली से आठवीं कक्षा तक के सभी एस.सी./एस.टी./बी.पी.एल. लडक़ों को मुफ़्त यूनिफॉर्म मिलेगी, जिनकी कुल संख्या 15,491,92 है और प्रति विद्यार्थी 600 रुपए के हिसाब से यूनिफॉर्म खऱीदने के लिए स्कूल प्रबंधक समितियाँ (एस.एम.सी.) को कुल 92.95 रुपए जारी कर दिए गए हैं।

शिक्षा मंत्री ने आगे विवरण जारी करते हुए बताया कि मुफ़्त यूनिफॉर्म हासिल करने वाले कुल लाभार्थी विद्यार्थियों में 8,45,429 लड़कियों के लिए 50.72 करोड़ रुपए, 5,45,993 एस.सी. लडक़ों के लिए 32.75 करोड़ रुपए और 1,57,770 बी.पी.एल. लडक़ों के लिए 9.46 करोड़ रुपए जारी किए गए हैं।