PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान को ड्रग्स केस में मिली क्लीन चिट, एनसीबी ने दाखिल की चार्जशीट,

narcotics control bureau ncb gives clean chit to aryan khans in drugs on cruise case

PTB मनोरंजन News मुंबई : नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने शुक्रवार को बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान को ड्रग्स ऑन क्रूज मामले में क्लीन चिट दे दी है। एनसीबी ने मुंबई की एक अदालत में 14 लोगों के खिलाफ आरोप पत्र दायर किया, जिसमें आर्यन खान का नाम शामिल नहीं था। आर्यन खान के अलावा अविन शाहू, गोपाल जी आनंद, समीर साईघन, भास्कर अरोड़ा और मानव सिंघल के खिलाफ सबूतों के अभाव में आरोप पत्र नहीं दायर किया गया है।

बता दें कि बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान को 2021 में अक्तूबर की शुरुआत में मुंबई क्रूज ड्रग्स मामले में गिरफ्तार किया गया था। कई अदालती सुनवाई, बहुत सारे नाटक और 26 दिनों की लंबी हिरासत के बाद, बॉम्बे हाई कोर्ट ने उन्हें 28 अक्तूबर को जमानत दी थी। वहीं अब तकरीबन 7 महीनों बाद शाहरुख खान के बेटे को क्लीन चिट मिली गई है।

एनसीबी के स्टेटमेंट के मुताबिक, एसआईटी द्वारा की गई जांच के आधार पर 14 लोगों के खिलाफ नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटेंस एक्ट के तहत चार्जशीट दर्ज की गई थी। हालांकि सबूतों के अभाव के चलते 6 लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज नहीं हुई है।

एजेंसी ने यह भी कहा है कि दो अक्तूबर को जब क्रूज पर रेड पड़ी थी तब आर्यन खान, इश्मीत, अरबाज, विक्रांत और गोमित को इंटरनेशनल पोर्ट टर्मिनल पर और नुपुर, मोहक और मुनमुम धमीचा को क्रूज में पकड़ा गया था। हालांकि रेड के दौरान आर्यन खान और मोहक को छोड़कर सभी ड्रग्स के नशे में थे।