PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

सिद्धू मूसेवाला के पिता ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को लिखा दर्द भरा पत्र,

sidhu musewala father wrote a painful letter to cm Punjab Bhagwant mann Punjab

PTB Big न्यूज़ मानसा : पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला पर गत दिन अंधाधुंध फायरिंग हुई जिस दौरान लगभग 20 गोलियां उन पर चलाई गई। सिद्धू मूसेवाला के पिता का कहना है कि पंजाब सरकार ने एक दिन पहले ही सिक्योरिटी वापिस ली और दूसरे दिन उनके बेटे पर गोलियों की बरसा दी गई।

सिद्धू मूसेवाला के पिता ने कहा कि पंजाब सरकार की नाकामियों कारण ही उनका बेटा शुभदीप सिंह उनसे हमेशा के लिए दूर चला गया। पिता ने अपने बेटे के लिए गहरा दुख जताते हुए कहा कि उनके परिवार को इंसाफ दिलवाया जाए। उन्होंने कहा कि शुभदीप की मां बार-बार उनसे पूछ रही है कि उसका बेटा कब घर वापिस आएगा।

सिद्धू मूसेवाला के पिता ने कहा कि इस केस की जांच मानयोग हाईकोर्ट से करवाई जाए। पंजाब सरकार इस इंक्वायरी में सी.बी.आई. व एन.आई.ए. के सहयोग को यकीनी बनाए। आपको बता दें कि सिद्धू मूसेवाला पर यह हमला गांव जवाहरके नजदीक हुआ, गोलियां लगने कारण सिद्धू मूसेवाला गंभीर रूप से घायल हो गए थे,

जिन्हें तुरंत मानसा के सरकारी अस्पताल में दाखिल करवाया गया, जहां उनको मृत घोषित कर दिया। सूत्रों से मिली जानकारी मुताबिक इस वारदात दौरान हमलावरों ने लगभग 30 से 35 रौंद फायर किए जिसमें सिद्धू के लगभग 20 गोलियां लगीं।