PTB Political News मानसा : पंजाब दाैरे पर आए कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की सुरक्षा में बड़ी चूक सामने आई है। मानसा जा रहे राहुल का काफिला गलत रास्ते पर भटक गया। करीब 15 मिनट तक काफिला गलत रूट पर रहा। राहुल आज पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला के परिवार से मिलने आए हैं। वह चंडीगढ़ से सड़क मार्ग यहां पहुंचे हैं। 12 बजे राहुल मूसेवाला के घर पहुंचे।
इस माैके पर प्रदेश प्रधान राजा वड़िंग सहित कई वरिष्ठ नेता भी माैजूद रहे। गाैरतलब है कि सिद्धू मूसेवाला की 29 मई को गैंगस्टरों ने गोली मार कर हत्या कर दी थी। एक दिन पहले राजस्थान के वरिष्ठ नेता सचिन पायलट ने भी मूसेवाला के परिवार से मुलाकात की थी।








































